उत्तराखंड
बड़ी खबर: प्रदेश में कल से खुले रहेंगे सरकारी कार्यालय, छुट्टी बढ़ाने वाले आदेश को किया गया रद्द…
देहरादून: बुधवार को शासन से आदेश जारी हुआ था कि 1 मई तक शासकीय कार्यलय बंद रहेंगे। इस फैसले को कुछ ही घंटे बाद बदल दिया गया है। 1 मई तक सरकारी कार्यालय बंद करने के आदेश को निरस्त कर नया आदेश जारी हो गया है। सीएम तीरथ के तल्ख तेवरों के बाद शासन ने उत्तराखंड के सरकारी अधिकारी-कर्मचारियों की छुट्टी खत्म कर दी हैं। अब राज्य के सरकारी कार्यालय कल 29 अप्रैल को खुल जाएंगे।
बड़ी खबर: प्रदेश में कल से खुले रहेंगे सरकारी कार्यालय, छुट्टी बढ़ाने वाले आदेश को किया गया रद्द… pic.twitter.com/bgEduNNOHa
— Uttarakhand today (@Macmanishvyas) April 28, 2021
आपको बता दें कि पहले जारी आदेश के मुताबिक आज यानी 28 अप्रैल तक सरकारी कार्यालय बंद रहने थे अब इसे एक मई तक बढ़ा दिया गया। यानी 3 मई को राज्य के सरकारी कार्यालय खुलते क्योंकि 2 मई को रविवार है। जब यह आदेश जारी हुआ तो इसकी आलोचना होने लगी। अब राज्य के सरकारी कार्यालय कल से खुल जाएंगे। प्रदेश के शासकीय कार्यालयों में समूह क, ख, ग , घ कार्मिकों की उपस्थिति के संबंध में नया आदेश जारी किया गया है। ऑफिसों में समूह क और ख कार्मिकों की उपस्थिति शत प्रतिशत रहेगी तथा समूह ग और घ के कार्मिकों की उपस्थिति को 50% तक रोटेशन के आधार पर सीमित रखा गया है। ऐसी महिला कार्मिक जो गर्भावस्था में हो अथवा जिनके संतान 10 वर्ष से कम उम्र की हो वह 55 वर्ष से अधिक आयु तक गंभीर बीमार कार्मिकों को वर्क फ्रॉम होम की छूट दी गई है। अपरिहार्य परिस्थितियों में ही इनको कार्यालय बुलाया जाएगा।
राजकीय शासकीय कार्यालयों में कार्यरत दिव्यांग कार्मिकों को भी छूट मिली है। वह घर से काम करेंगे और जरूरत पड़ने पर उन्हें ऑफिस बुलाया जाएगा। यह भी आदेश दिए गए हैं कि बैठकों को वीडियो कॉफ्रेसिंग के माध्यम से किया जाएगा। शासकीय कार्यों में आवश्यकता पड़ने पर किसी भी कार्मिक को कार्यालय बुलाया जा सकेगा जहां तक संभव हो बैठकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ही की जाएगी। इसके अतिरिक्त पूर्व में निर्गत 20 अप्रैल में कार्यालय में सावधानियों बचाव हेतु दिए गए दिशानिर्देश यथावत लागू रहेंगे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…















Subscribe Our channel