उत्तराखंड
Big breaking: कोरोना में अपनों को खोने वाले परिवारों को सरकार ने शुरू की सहायता राशि…
उत्तराखंड राज्य में कोरोना से मरे लोगों के परिजनों को पचास हजार रुपये की आर्थिक सहायता के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सरकार ने इसके लिए सभी जिलों के उपजिला, अपर जिला और जिलाधिकारी कार्यालय में आवेदन की व्यवस्था की है। सचिव आपदा प्रबंधन एसए मुरुगेशन ने बताया कि राज्य के मूल निवासी या राज्य में किसी भी कारण से प्रवासी मृत व्यक्ति के परिजनों को यह सहायता राशि दी जाएगी।
उन्होंने बताया कि कोरोना काल के दौरान मृत्यु वाले व्यक्ति को यह आर्थिक सहायता दी जाएगी। हालांकि इसके लिए अनिवार्य रुप से स्वास्थ्य विभाग या संबधित अस्पताल की ओर से जारी किया गया प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य किया गया है। मृतक के परिजनों को यह आर्थिक सहायता डीबीटी के माध्यम से सीधे खातों में दी जाएगी। विदित है कि राज्य में कोरोना संक्रमण शुरू होने से अभी तक कुल आठ हजार के करीब लोगों की मौत आधिकारिक तौर पर हुई है। हालांकि कोरोना संक्रमण के बाद मरने वालों की संख्या इससे कई अधिक बताई जाती है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
















Subscribe Our channel
