हरिद्वार
Accident: शादी से लौट रहा परिवार हादसे का शिकार, पांच साल के बेटे सहित पिता की मौत, पत्नी-बहन गंभीर घायल…
Accident: उत्तराखंड में दर्दनाक हादसे थम नहीं रहे है। बड़े हादसे की खबर हरिद्वार से आ रही है। तेज रफ्तार ने दो जिंदगियां छीन ली है। एक परिवार की खुशियां उजड गई है। इतना ही नहीं दो महिलाएं अस्पताल में भर्ती है। बताया जा रहा है कि भगवानपुर में एक वाहन ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार पिता – पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, उसकी पत्नी और छोटी बहन गंभीर रूप से घायल हो गई। जिनका उपचार जारी है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार एक परिवार भगवानपुर के मनूबास गांव स्थित अपने एक रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में आए थे। बुधवार की देर शाम चारों बाइक से फतेहपुर मार्ग से वापस अपने गांव जा रहे थे। तभी फतेहपुर पेट्रोल पंप के पास सामने से आ रही एक महिंद्रा डीसीएम गाड़ी ने टक्कर मार दी। क्कर इतनी जबरदस्त थी कि हादसे में पांच साल के मासूम सहित पिता की मौत हो गई। जबकि एक पत्नी और बहन गंभीर घायल हो गए है।
घटना की सूचना पर पुहंची पुलिस ने शवों को कब्जों में लेकर कार्रवाई शुरू की है। वहीं घायलों को अस्पताल पहुंचाया है। घायलों को हायर सेंटर एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि मृतक की पहचान सहदेवपुर गांव निवासी आशीष कुमार और उनके 5 वर्षीय बेटे आरव के रूप में हुई है। जबकि घायलो की पहचान मृतक की पत्नी शालू और बहन काकी के रुप में हुई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…




















Subscribe Our channel

