हरिद्वार
कार्रवाई: हवा में गोली चलाकर किया खुशी का इजहार, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर…
रूड़की: भगवानपुर इलाके में जन्म दिन की पार्टी में हवा में फायरिंग करना एक युवक को महंगा पड़ गया। दरअसल यह फायरिंग खुशी की थी। लेकिन कानून के फेरे में युवक को फंसना पड़ेगा यह उसे मालूम नहीं था।
मामला हरिद्वार के भगवानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव का है। यंहा एक जन्म दिन पार्टी में एक युवक ने हर्ष फायरिंग कर दी। जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुवा। फिर क्या था कानून का उल्लंघन कर रहे दो लोगों पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दिया है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस नेता रूप सिंह के बेटे तुषार का जन्मदिन था। आरोप है कि पार्टी में तुषार ने जमकर हर्ष फायरिंग की। जानकारी के मुताबिक जन्मदिन के दिन परिवार के लोगों ने गांव के रास्ते पर डीजे लगाकर खूब हुड़दंग मचाया और हर्ष फायरिंग भी की। इसके अलावा कोविड नियमों की धज्जियां भी पीटी गई।
जिम्मेदारी: जनता की समस्याओं से रूबरू हुए सीएम, मौके पर ही निकाला समस्याओं का हल…
देहरादून: मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास स्थित जनता दर्शन हॉल मेंं जन समस्याओंं को सुना। लोगों ने सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य, आर्थिक सहायता से संबंधित समस्याएं मुख्यमंत्री के समक्ष रखी। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जन समस्याओं के त्वरित निदान के निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं। उन्होंने जनता से अपील की कि सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लें। मुख्यमंत्री ने अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण के निर्देश अधिकारियों को दिए। दीर्घावधि के कार्यों में भी उन्होंने तेजी लाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जन समस्याओं के समाधान के साथ ही रोजगार, महिला सशक्तिकरण एवं उत्तराखंड के ग्रामीण विकास पर भी राज्य सरकार का विशेष फोकस है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…




















Subscribe Our channel

