हरिद्वार
Big Breaking: उत्तराखंड में ट्रेन की चपेट में आने से सगे भाई बहन की मौत, परिजनों में मचा कोहराम…
लक्सर: उत्तराखंड के हरिद्वार से सटे लक्सर में ट्रेन की चपेट में आने से दो बहन भाइयों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि छठ के दिन ट्रेन की चपेट में आकर घायल हुई बच्ची की उपचार के दौरान मौत हो गई है। जबकि हादसे मेंबच्ची के भाई दीपांशु की मौके पर मौत हो गई थी। वहीं बच्ची की इलाज के दौरान मौत हो गई है। बहन भाइयों की मौत की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बिहार के सीवान के गोपालगंज निवासी अरविंद स्थानीय टायर फैक्ट्री में कार्यरत हैं। वह लक्सर के केशवनगर में किराए के मकान में रहते हैं। गुरुवार की सुबह वह अपनी पत्नी और बेटा-बेटी के साथ छठ पूजा के दौरान रेलवे लाइन क्रास कर शुगर मिल की ओर जा रहे थे। इसी दौरान दोनों बच्चे ट्रेन की चपेट में आ गए थे।
आपको बता दें की हादसे में अरविंद के बेटे दीपांशु की मौके पर मौत हो गई थी। जबकि उनकी बेटी आयुषी को एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया गया था। एम्स में उपचार के दौरान बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई थी। बीते दिन एकाएक बच्ची की तबीयत बिगड़ने लगी थी। शुक्रवार को बच्ची ने भी दम तोड़ दिया। वहीं उपचार के दौरान बच्ची की भी मौत होने की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…




















Subscribe Our channel

