हरिद्वार
Big Breaking: तेज रफ़्तार बस ने मां-बेटे को रौंदा, गंभीर घायल…
हरिद्वार: उत्तराखंड में तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को हरिद्वार के चंडी घाट चौक पर दर्दनाक हादसा हो गया है। यहां तेज रफ्तार बस ने चंडी घाट चौक पर डिवाइडर पर बैठे मां -बेटे को रौंद दिया है। हादसे में मां और बेटे दोनों के पैर कट गए। हादसे से मौके पर चीख-पुकार मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को गंभीर हालत में एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं आरोपी बस ड्राइवर और कंडक्टर को हिरासत में ले लिया है।
बता दें कि हरिद्वार के चंडी घाट चौक पर मध्य प्रदेश की बस MP 41P 1473 राजस्थान से यात्री लेकर पहुंची थी। बस ड्राइवर डिवाइडर पर बस को मोड़ रहा था। लेकिन बस तेज रफ्तार में थी और बेकाबू होकर डिवाइडर से जा टक्कराई। तभी बस की चपेट में यूपी के नजीबाबाद के शहनाज और शाकिब दोनों मां-बेटे आ गए। मौके पर चीख-पुकार मच गई।
इस दौरान शाकिब घंटों तक बस और डिवाइडर के बीच फंसा रहा। स्थानियों लोगों ने पुलिस को हादसे की सूचना देते हुए बस को धक्का मारकर शाकिब को बाहर निकाला। मां-बेटे दोनो को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालात नाजुक बनी हुई है। वहीं पुलिस ने बस ड्राइवर और कंडक्टर को हिरासत में ले लिया गया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…




















Subscribe Our channel

