हरिद्वार
शर्मसार: भाई ने ही बहन का दुष्कर्म कर की थी हत्या, भाई को भेजा गया जेल…..
हरिद्वार: देवभूमि उत्तराखंड के हरिद्वार क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यह घटना इंसानियत के साथ साथ रिश्ते को भी तार-तार करने वाली है। धर्मनगरी हरिद्वार में खानपुर के गांव में चार दिन पहले हुई युवती की हत्या हुई थी। जिसका पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया कि लड़की की हत्या उसके ही चचेरे भाई ने की थी। आगे बताया कि भाई ने पहले युवती से दुष्कर्म किया था और फिर पकड़े जाने के डर से गला दबाकर उसे मार डाला था। इस बात का दावा करते हुए शनिवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया। एसएसपी सैंथिल अबुदई कृष्णराज एस ने खानपुर थाने में पत्रकार वार्ता में बताया कि खानपुर थाने के गांव की 20 वर्षीय युवती इसी 30 मार्च की दोपहर बरसीम काटने खेत पर गई थी। वापस न लौटने पर परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। अगले दिन उसका शव खेत के पास नाले के किनारे पड़ा मिला था। पोस्टमार्टम के बाद युवती के भाई ने खानपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। स्थानीय पुलिस के अलावा रुड़की सीआईयू यूनिट को इसके खुलासे में लगाया गया था। जांच के दौरान पुलिस ने युवती के चचेरे भाई हरेंद्र पुत्र राजपाल को हिरासत में लेकर पूछताछ की, तो उसने घटना स्वीकार कर ली। एसएसपी ने बताया कि घटना के दिन आरोपी पास में ट्रैक्टर से खेत जोत रहा था। बरसीम काटने के बाद युवती ने गठरी सिर पर रखवाने में मदद के लिए उसे बुलवाया था। तभी हरेंद्र की नीयत खराब हो गई और उसने युवती से दुष्कर्म किया। बाद में उसे लगा कि युवती घर जाकर बताएगी तो वह पकड़ा जाएगा। इसी डर से उसने गला दबाकर उसे मार डाला। पुलिस ने आरोपी हरेंद्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Keuntungan Menggunakan Slot QRIS Solusi Transaksi Cepat dan Praktis untuk Pemain Indonesia
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…




















Subscribe Our channel

