हरिद्वार
BREAKING: सीएम धामी का बड़ा ऐलान, इनका तीन माह का बिजली बिल किया जाएगा माफ, मिलेगी ये सुविधा…
उत्तराखंड के हरिद्वार में लगातार भारी बारिश से आई बाढ़ के जख्म भरे नहीं है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण किया। इस दौरान सीएम ने जहां लक्सर और खानपुर के बाढ़ प्रभावित इलाकों को आपदा ग्रस्त क्षेत्र घोषित करने और तीन माह के बिजली के बिल माफ करने की घोषणा की। इसके साथ ही उन्होंने सहकारी बैंकों के लोन की किस्त तीन माह तक स्थगित रखने की भी घोषणा की।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार सीएम धामी आज धर्मनगरी हरिद्वार के दौरे पर हैं। उन्होंने यहां राज्य अतिथि गृह डाम कोठी में अधिकारियों के साथ जलभराव के राहत कार्यों को लेकर समीक्षा बैठक की। बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जलभराव और बाढ़ प्रभावित शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के लिए विस्तृत ड्रेनेज प्लान बनाया जाएगा। मनसा देवी पर्वत से आने वाले मलबे को रोकने के लिए पहाड़ी का ट्रीटमेंट कराया जाएगा।
वहीं बताया जा रहा है कि सीएम ने आपदाग्रस्त क्षेत्रों में 3 महीने के बिजली के बिल माफ करने और सहकारी बैंकों के ऋण में भी लोगों को 3 माह की राहत देने का ऐलान किया है। इसके अलावा आपदा प्रबंधन विभाग के आकलन के बाद ही आपदाग्रस्त क्षेत्र घोषित किए जाएंगे। उन्होंने इस संबंध राष्ट्रीयकृत बैंकों से भी अनुरोध करने की बात कही। साथ ही कहा कि बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों के नुकसान का आंकलन कर क्षतिपूर्ति दी जाएगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…




















Subscribe Our channel