हरिद्वार
Big Breaking: उत्तराखंड में इस विधायक के यहां जा रहे दो युवकों को वाहन ने रौंदा, हालत गंभीर…
रुड़कीः उत्तराखंड में तेज रफ्तार का कहर थम नहीं रहा है। बड़े हादसे की खबर हरिद्वार हाईवे से आ रही है। यहां विधायक सरवत करीम अंसारी के यहां शादी समारोह में फूड काउंटर लगाने जा रहे तो युवकों को तेज रफ्तार वाहन ने रौंद दिया। युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों युवकों को हायर सेटर रेफर किया गया है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार भगवानपुर थाना क्षेत्र के रुहालकी दयालपुर गांव निवासी हिमांशु और अभिषेक शादी समारोह में स्टाल लगाने का काम करते हैं। दोनों युवक मंगलौर विधायक सरवत करीम अंसारी की बेटी की शादी के लिए एक फार्म हाउस में स्टाल लगाने जा रहे थे। जैसे ही दोनों युवक बाइक से हरिद्वार माजरा गांव के पास पहुंचे एक तेज रफ्तार आटो ने उन्हें टक्कर मार दी, जिसके बाद बाइक सवार युवक नीचे गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए।
बताया जा रहा है कि हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आटो चालक वाहन लेकर फरार हो चुका था। हादसे की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। युवकों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है। हादसे की सूचना घायलों के स्वजन को दी गई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…
परिस्थितियों से वीरान बचपन को मिली नई उड़ान, सड़क से स्कूल तक पहुँची दो बेटियाँ





















Subscribe Our channel

