हरिद्वार
Big Breaking: हरिद्वार हाइवे पर रोडवेज बस ने महिला को रौंदा, लोगों ने शव हाईवे पर रख लगाया जाम…
रुड़की: उत्तराखंड में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे है। अभी अभी हरिद्वार-रुड़की हाईवे पर बाइक सवार दंपति रोडवेज बस की चपेट में आ गए। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई है। जिससे मौके पर चीख-पुकार मच गई। वहीं हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने बस चालक को कुछ दूरी पर बस समेत पकड़ लिया। साथ ही शव को हाईवे पर रखकर जाम लगा दिया। वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मंगलवार को करीब 12 बजे पथरी थाना क्षेत्र के एक्कड़ कलां गांव निवासी शमशेर अपनी पत्नी भूरी के साथ बाइक से रुड़की की ओर आ रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक रुड़की के बेलड़ी गांव के पास पहुंची, तो पीछे से आ रही हरियाणा रोडवेज की बस ने टक्कर मार दी। जिससे बाइक पर बैठी भूरी नीचे गिर गई और बस के पहिये के नीचे आ गई। इस घटना में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। बस चालक को कुछ ही दूरी पर ग्रामीणों ने पकड़ लिया। गुस्साए ग्रामीणों ने शव को हाईवे पर रखकर जाम लगा दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन ग्रामीण मुआवजे की मांग पर अड़े रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…
परिस्थितियों से वीरान बचपन को मिली नई उड़ान, सड़क से स्कूल तक पहुँची दो बेटियाँ





















Subscribe Our channel

