हरिद्वार
Big Breaking: उत्तराखंड की इस बस्ती में भीषण अग्निकांड़, 50 झोपड़ियां जलकर राख, कई लोग झुलसे, रेस्क्यू जारी…
हरिद्वार: उत्तराखंड में भीषण अग्निकांड की खबर आ रही है। हरिद्वार के बैरागी कैंप स्थित बजरीवाला में भीषण आग लग गई। आग की लपटे देखते ही देखते तेजी से फैल गई। करीब 50 से अधिक झोपड़ियां जलकर खाक हो गई है। मौके पर भारी पुलिस प्रशासन पहुंच चुका है। साथ ही फायर ब्रिगेड की करीब 8 गाड़ियां आग बुझाने में जुटी है। कई लोग बूरी तरह झुलस गए है। लोगों का रो-रोकर बुरा है। मौके पर कोहराम मचा हुआ है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार आग कनखल में बैरागी कैंप की बजरीवाला बस्ती में आग लग गई है। आग की तेज लपटों ने कई झोपड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया।बता दें कि आग की लपटें दूर-दूर तक देखी जा रही है। फिलहाल आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, करीब 50 झोपड़ियां आग में जलकर राख हो गई हैं। घटनास्थल पर हर तरफ रोते बिलखते लोग एक-दूसरे को सांत्वना दे रहे हैं।
मौके पर अग्निशमन की टीम आग बुझाने की कोशिश कर रही है। इस संबंध में इंस्पेक्टर कनखल मुकेश चौहान ने बताया कि आग बुझाने का प्रयास चल रहा है। कई झोपड़ियां जल गई हैं। सर्च ऑपरेशन जारी है। पहली प्राथमिकता लोगों को बचाना है। उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर काफी धुआं होने के कारण आग लगने के कारणों के बारे में नहीं बताया जा सकता है। धुआं कम होते ही कारणों का पता लगाया जाएगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…




















Subscribe Our channel

