हरिद्वार
लापरवाही: हॉस्पिटल में ऑक्सीजन प्लांट हुआ फेल, मरीजों की अटकी सांसे, फिर क्या हुआ जानिए…
हरिद्वार: कोरोना महामारी का दौर जारी है लोग बीमारी से तड़प रहें हैं। हॉस्पिटलो में बेड मिलना मुश्किल हो गया है साथ ही राज्य ऑक्सीजन की समस्या भी आम हो गयी है। ताजा मामला हरिद्वार जिले से सामने आया है। हुआ ये कि हरिद्वार जिला अस्पताल में अचानक ऑक्सीजन प्लांट फेल हो गया। प्लांट फेल होने से अस्पताल में भर्ती मरोजों की सांसें करीबन चार घंटे तक अटकी रहीं। यह मरीज कोरोना संक्रमित थे। ऑक्सीजन प्लांट फेल होने की सूचना जैसे ही जिला प्रशासन को मिली वैसे ही वहां हड़कम मच गया। आनन फानन में मरोजों की शिफ्ट करने की ब्यवस्था की गई वहीँ आठ मरीजों में से पांच को बाबा बर्फानी कोविड अस्पताल शिफ्ट किया गया वहीं एक मरीज ने वहां जाने को इनकार कर दिया। दो मरीजों को उनके परिजन अन्य हॉस्पिटल ले गए। फिलहाल सभी मरीजों की हालत स्थिर है।
👉यह भी पढ़िए…टिहरी गढ़वाल: अस्पतालों में बेड की कमी दूर करने के लिए 450 बेड का कोविड केयर सेंटर तैयार…
हाल में ही एक ऐसा ही मामला रुड़की के एक निजी अस्पताल से सामने आया था। रुड़की में स्थित हॉस्पिटल में भी कुछ दिन पहले ऑक्सीजन खत्म होने की सूचना आयी थी। जिमसें पांच कोरोना संक्रमितों मरीजों ने दम तोड़ दिया था। ऐसी लापरवाही के चलते जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की किरकिरी भी हुई थी। इतना ही नहीं मामले की मजिस्ट्रेटी जांच भी शुरू हो गई है। अभी यह मामला ठंडा भी नहीं हुआ तब तक दूसरा मामला भी रविवार रात हरिद्वार के जिला अस्पताल से सामने आ गया। हुआ ये कि हरिद्वार जिला अस्पताल में भी ऑक्सीजन प्लांट अचानक फेल हो गया। फेल होते ही मरीजों को सांस लेने में दिक्कत आने लग गई जैसे ही परिजनों ने फोन कर अस्पताल को सूचना दी अस्पताल में हड़कंप मच गया।
वहीं सूचना मिलते ही डीएम सी रविशंकर के निर्देश पर मरीजों को बाबा बर्फानी कोविड हॉस्पिटल में शिफ्ट कराने का प्लान तैयार किया। ऑक्सीजन युक्त एंबुलेंस के जरिये चार मरीजों को बाबा बर्फानी अस्पताल ले जाया गया। एक मरीज को परिजन भूमानंद हॉस्पिटल ले गए। दो अन्य मरीजों को भी परिजन अपनी सुविधा अनुसार अन्य अस्पताल लेकर गए। एक मरीज ने बाबा बर्फानी अस्पताल जाने से इनकार कर दिया। मरीज जिला अस्पताल में ही रहा। सोमवार को अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट फिर से सुचारु हो गया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…
परिस्थितियों से वीरान बचपन को मिली नई उड़ान, सड़क से स्कूल तक पहुँची दो बेटियाँ





















Subscribe Our channel




