उत्तराखंड
मौसमः उत्तराखंड में देहरादून सहित इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी…
देहरादूनः उत्तराखंड में बारिश का कहर जारी है। राज्य में पहाड़ से लेकर मैदान तक बारिश ने तबाही मचाई हुई है। कई सड़के बंद है। ऐसे में मौसम विभाग ने अगले तीन दिन राज्य में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने कुमाऊं समेत पौड़ी, चमोली और रुद्रप्रयाग में भारी बारिश के मद्देनजर आरेंज अलर्ट जारी किया है। इधर, पहाड़ों में बारिश के कारण उपजी दुश्वारियां बरकरार हैं।
बता दें कि देहरादून मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के तहत आज प्रदेश के चार जिलों में गर्जन के साथ कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। जिसे देखते हुए मौसम विभाग ने प्रदेश के विभिन्न जनपदों के लिए आज ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विशेषकर चमोली, रुद्रप्रयाग और पौड़ी, देहरादून जनपद के अनेक स्थानों में गर्जन चमक के साथ कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है।
गौरतलब है कि बारिश के कारण प्रदेश में अब भी 50 से अधिक संपर्क मार्ग बाधित हैं। इससे कई गांवों में रोजमर्रा की वस्तुओं की आपूर्ति प्रभावित है। उत्तरकाशी में कई स्थानों पर भूस्खलन होने से बार-बार मार्ग अवरुद्ध हो रहे हैं। कुमाऊं के बागेश्वर में भी 11 सड़कें बंद होने से करीब 15 हजार लोग प्रभावित हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…















Subscribe Our channel