उत्तराखंड
मौसम अपडेटः उत्तराखंड में अगले 24 घंटे भारी, बर्फबारी से 4 नेशनल हाईवे सहित 53 सड़कें बंद, 200 गांवों से टूटा संपर्क…
देहरादूनः उत्तराखंड में मौसम का कहर देखने को मिल रहा है और राज्य में तीसरे दिन भी बारिश और बर्फबारी जारी रहने से जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। जहां एख और राज्य में भारी बर्फबारी के कारण दो सौ से अधिक गांवों का संपर्क टूट गया है और चार राष्ट्रीय राजमार्गों सहित 53 सड़कें बंद हो गई हैं। जिसके कारण लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे भारी बताए है। राज्य में आज भी पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं बारिश-बर्फबारी की संभावना है।
बता दें कि राज्य में लगातार पिछले चार दिनों से बारिश हो रही है और पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी हो रही है। राज्य के कई इलाकों में बर्फबारी और पानी के जमने के कारण पीने के पानी की किल्लत हो रही है। राज्य के मसूरी समेत ऊंचे स्थानों में लगातार बर्फबारी जारी है।राज्य के ऊंचे इलाकों में बर्फबारी के कारण पीने के पानी की किल्लत जारी है। मुनस्यारी और चकराता के कई गांवों में भारी बर्फबारी और ठंड के कारण नलों का पानी जम गया है। जिसके कारण लोग बर्फ को पिघलाकर पीने के पानी की व्यवस्था कर रहे हैं।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक प्रदेश में बर्फबारी और बारिश के कारण 53 सड़कें बंद हैं और इसमें से चार राष्ट्रीय राजमार्ग हैं। सड़कों को खोलने के लिए 61 जेसीबी तैनात की गई हैं और सड़कों पर बर्फ की मोटी परत जमा होने के कारण सड़कों को खोलना मुश्किल हो रहा है और रास्तों से बर्फ को हटाया जा रहा है। वहीं सैकड़ों यात्री जगह-जगह फंस गए है। रास्तों में फंसे पर्यटकों को भी दिक्कतें उठनी पड़ रही हैं। हालांकि राज्य में बर्फबारी का लुत्फ उठाने आए पर्यटकों के कारण कारोबारियों को बड़ी राहत मिली है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…















Subscribe Our channel