उत्तराखंड
आईडीबीआई बैंक में जूनियर असिस्टेंट मैनेजर की नौकरी, 6 लाख से ज्यादा सैलरी पैकेज
बैंक में एक के बाद एक नई भर्तियां निकल रही हैं। पीएनबी, यूनियन बैंक, एसबीआई के बाद आईडीबीआई बैंक ने भी नई भर्ती निकाली है। बैंक ने जूनियर असिस्टेंट मैनेजर (JAM) के 600 से अधिक पदों पर फॉर्म निकाले हैं। आवेदन भी शुरू हो गए हैं।
आईडीबीआई बैंक JAM वैकेंसी के लिए आईबीपीएस द्वारा ऑफिशियल वेबसाइट ibpsonline.ibps.in पर आवेदन लिए जा रहे हैं। 8 मई से इसका फॉर्म लिंक एक्टिव हो चुका है। जिसमें अभ्यर्थी 20 मई 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। वहीं आवेदन शुल्क का भुगतान भी इसी दिन तक किया जा सकेगा।
आईडीबीआई बैंक जूनियर असिस्टेंट मैनेजर की इस भर्ती में अप्लाई करने के लिए अभ्यर्थियों का मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन होना चाहिए। सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस अभ्यर्थियों के न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक ग्रेजुएशन में होने जरूरी है।
वहीं एससी/एसटी/पीएच अभ्यर्थियों के न्यूनतम 55 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक की डिग्री होनी भी जरूरी है। डिप्लोमा अभ्यर्थी आवेदन के लिए योग्य नहीं माने जाएंगे। अभ्यर्थियों को कंप्यूटर की नॉलेज होनी भी जरूरी है। शैक्षिक योग्यता से जुड़ी ये डिटेल्स अभ्यर्थी आईडीबीआई बैंक नोटिफिकेशन के जरिए भी चेक कर सकते हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…
परिस्थितियों से वीरान बचपन को मिली नई उड़ान, सड़क से स्कूल तक पहुँची दो बेटियाँ
















Subscribe Our channel