उत्तराखंड
खतरा: बॉडरों पर नही होगी कोविड की जांच तो कैसे हारेगा कोरोना, पर्यटकों की उमड़ने लगी भीड़…
देहरादून: उत्तराखंड में विगत दो महीनों से कोरोना के मामलों में काफी गिरावट आई है। लेकिन दूसरी ओर प्रदेश के बॉर्डरों में कोविड जांच नहीं होने से प्रदेश में कोरोना का खतरा एक बार फिर बढ़ गया है। एक ओर राज्य कोरोना को हराने में लगा है तो वहीं दूसरी ओर बॉर्डरों पर कोरोनो जांच नहीं होने की वजह से पर्यटक स्थलों में पर्यटकों की संख्या में इजाफा हो रहा है। सरकार द्वारा भले ही कोरोना कर्फ्यू में ढील दे रखी हो लेकिन पर्यटकों द्वारा इस ढील का खूब फायदा उठाया जा रहा है। कोविड कर्फ्यू में ढील मिलने के साथ ही तापमान बढ़ने के साथ ही पर्यटक पिकनिक स्पॉट की ओर रुख कर रहे हैं। नैनीताल, मसूरी, चकराता आदि पर्यटक स्थलों में विकेंड में पर्यटकों की खासी भीड़ देखी जा रही है। वहीं दूसरी ओर, सरकार ने उत्तराखंड आने के लिए 72 घंटे की आरटीपीसीआर नेगेटिव रिपोर्ट को भी अनिवार्य किया है, ताकि प्रदेश में कोरोना संक्रमण को फैलने से रोका जा सके। नैनीताल आने वाले बाहरी राज्यों के लोगों की बॉर्डर पर होने वाली कोरोना जांच बंद कर दी गई है। हालांकि, इसका कोई आधिकारिक आदेश जारी नहीं हुआ है। पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से अब बॉर्डर जांच का डेटा जारी नहीं किया जा रहा। जिससे नैनीताल में अचानक पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी नजर आने लगी है।
जिले में प्रवेश करते हुए बाहरी राज्यों की कोविड नेगेटिव रिपोर्ट व पंजीकरण चेक किया जा रहा है। कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम होने से राज्य सरकार ने कोविड कर्फ्यू के नियमों में ढील देनी शुरू कर दी है। ऐसे में अब तक बार्डर पर हो रही दूसरे राज्यों के लोगों की कोरोना जांच भी स्वास्थ्य विभाग ने रोक दी है। वहीं रोजाना होने वाली कोरोना जांच की संख्या भी एक हजार तक सिमट चुकी है। इसमें भी ज्यादातर जांच कोरोना ड्राइव अभियान के तहत ग्रामीण इलाकों में करवाई जा रही है। दरअसल ग्रामीण इलाकों में कोरोना का असर धीरे-धीरे कम हो रहा है। जिस कारण अब पॉजीटिव मरीजों की संख्या में भी कमी दर्ज हो रही है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…















Subscribe Our channel