उत्तराखंड
IMA POP 2022: अंतिम पग भरते ही 314 जाबांज युवा बने भारतीय सेना में अफसर, इन्हें मिला अवॉर्ड…
IMA POP 2022: राजधानी देहरादून में भारतीय सैन्य अकादमी से आज देश-विदेश के 344 जेंटलमैन कैडेट्स पास आउट होकर सैन्य अधिकारी बन गए है। इसमें देश के 314 जाबांज भारतीय सेना में अफसर बने है। इनके साथ ही 11 मित्र देशों के 30 विदेशी कैडेट भी पास आउट हुए। आज की पासिंग आउट परेड में उत्तराखंड के 29 कैडेट्स भी पास आउट हुए हैं। इस दौरान भारत माता तेरी कसम तेरे रक्षक बनेंगे हम, आइएमए गीत पर कदमताल करते जेंटलमैन कैडेट ड्रिल स्क्वायर पर पहुंचे तो देशभक्ति का विशाल सागर उमड़ आया है।
बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह 8 बजकर 55 मिनट पर मार्कर्स काल के साथ परेड शुरू हुई। मध्य कमान के जीओसी इन सी ले जनरल योगेंद्र डिमरी ने परेड की सलामी ली। बताया गया कि यह सभी कैडेट्स अंतिम पग पार कर भारतीय सेना में बतौर अधिकारी शामिल हों गए है। इधर, युवा सैन्य अधिकारी अंतिम पग भर रहे थे, तो आसमान से हेलीकॉप्टरों के जरिए उन पर पुष्प वर्षा हो रही थी। परेड के बाद निजाम पवेलियन में आयोजित पीपिंग व ओथ सेरेमनी में भाग लेने के बाद सभी जेंटलमैन कैडेट सेना में अफसर बन गए।
इन्हें मिला ऑवर्ड
आईएमए की पासिंग आउट परेड में बेस्ट जेंटलमैन कैडेट का गोल्ड मेडल पवन कुमार को मिला है। पवन कुमार को स्वार्ड ऑफ ऑनर भी मिला है। बेस्ट कैडेट का सिल्वर मेडल जगजीत सिंह ने पाया है। अभिषेक शर्मा को टीजीसी में रजत पदक मिला है। ब्रांज मेडल पुरापू लिखित ने प्राप्त किया है।चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ का सम्मान जोजिला कंपनी को मिला है। बेस्ट मित्र देशों के कैडेट का सम्मान नेपाल के अश्विन को मिला है। वहीं विदेशी मूल के कैडेट्स को अपने देश की सेना में शामिल होने का भी विकल्प खुला है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…
परिस्थितियों से वीरान बचपन को मिली नई उड़ान, सड़क से स्कूल तक पहुँची दो बेटियाँ
















Subscribe Our channel