उत्तराखंड
अंडर-19 वनडे ट्रॉफी में उत्तराखंड की बेटियों ने दिखाया जलवा, हिमाचल को 09 विकेट से हराया…
महिला अंडर-19 वनडे ट्रॉफी में उत्तराखंड की युवा खिलाड़ी अपना जलवा बिखेर रही हैं। खासकर उत्तराखंड की महिला टीम की आल राउंडर खिलाड़ी राघवी ने तो अभी से ही भारतीय टीम में एंट्री के लिए अपनी दावेदारी पेश कर दी है। कल खेले गए नागालैंड-उत्तराखंड मैच में उन्होंने अपनी बल्लेबाजी से गेंदबाजों के मन में खौफ पैदा करते हुए दोहरा शतक जड़ दिया था। वहीं आज एक बार फिर कमाल की बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम को शानदार जीत दिलाई है।
राघवी ने आज हिमाचल के साथ खेले गए मैच में 41 रनों की नाबाद पारी खेलने के साथ दो विकेट भी चटकाए, जिसकी बदौलत उत्तराखंड ने हिमाचल पर 09 विकेट से बड़ी जीत प्राप्त की। बता दें कि हिमाचल और उत्तराखंड के बीच आज खेले गए मैच में हिमाचल ने टॉस जीतकर पहले बेटिंग का फैसला किया था।
उत्तराखंड के गेंदबाजों की सटीक गेंदबाजी के चलते हिमाचल की पूरी टीम 83 रनों पर ही ढेर हो गई। हिमाचल की इमानि नेगी सबसे अधिक 31 रन बनाये। उत्तराखंड के गेंदबाजों ने तोहफे में 30 अतिरिक्त रन हिमाचल को मिले जिसके बाद 38.1 ओवर में कुल 83 रन स्कोर बोर्ड पर लग पाए। जीत के लिए जरूरी 84 रनों के लक्ष्य को उत्तराखंड ने 17.3 ओवर में एक विकट खोकर ही हासिल कर लिया। राघवी 41 व दीपिका 23 रन बनाकर नाबाद रही। शगुन चौधरी 11 रन बनाकर रन आउट हुई।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
















Subscribe Our channel
