उत्तराखंड
Big Breaking: उत्तराखंड में भाजपा ने पुष्कर सिंह धामी को सौंपी फिर से कमान, लगाई गई मुहर…
चुनाव नतीजों (10 मार्च) के बाद आखिरकार उत्तराखंड में भाजपा ने मुख्यमंत्री के नाम का एलान कर दिया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नाम पर फिर लगाई गई मुहर। देहरादून में प्रदेश भाजपा कार्यालय में शाम 5 बजे शुरू हुई विधायक दल की बैठक में पर्यवेक्षक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और विदेश राज्य में मंत्री मीनाक्षी लेखी केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट, उत्तराखंड के राज्यसभा सांसद कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, अनिल बलूनी, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, सतपाल महाराज, धन सिंह रावत, मदन कौशिक भी मौजूद थे।
इनके अलावा भाजपा के सभी विधायक मौजूद थे। लेकिन जब विधायक दल की बैठक हो रही थी उसी समय पुष्कर सिंह धामी को मुख्यमंत्री बनाने के लिए उनके सैकड़ों समर्थक भाजपा कार्यालय के बाहर नारे लगा रहे थे कि उत्तराखंड ने भर दी है हामी, मुख्यमंत्री बनेंगे पुष्कर सिंह धामी। यह समर्थक पुष्कर सिंह धामी को दोबारा उत्तराखंड की कमान देने के लिए आधे घंटे तक नारेबाजी करते रहे। हालांकि भाजपा विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री के चयन को लेकर औपचारिकता भर की गई। मुख्यमंत्री का नाम दिल्ली में ही रविवार को फाइनल कर लिया गया था। यहां सिर्फ मुहर लगाई गई।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…















Subscribe Our channel