उत्तराखंड
Schools Closed: शीतलहर के मद्देनजर कल उत्तराखंड के इस जिले में स्कूल बंद, आदेश जारी…
नैनीताल जिले में शीत लहर और घने कोहरे के चलते जनपद के मैदानी इलाकों जिसमें हल्द्वानी कालाढूंगी रामनगर और लाल कुआं क्षेत्र के सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है। जिलाधिकारी ने आमजन की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए इन मैदानी इलाकों में एक दिवसीय छुट्टी के आदेश जारी कर दिए हैं।

भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून के द्वारा दिनांक 18 जनवरी, 2024 को प्रातः 10:00 बजे जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार राज्य के मैदानी भागों में दिनाँक 19 जनवरी, 2024 को शीत दिवस एवं घने कोहरे की सम्भावना व्यक्त की गई हैं, साथ ही वर्तमान समय में भी जनपद के मैदानी क्षेत्रों (हल्द्वानी, लालकुआँ, कालाढूंगी व रामनगर) में शीत दिवस एवं कोहरे की स्थिति बनी हुई है जिसके फलस्वरूप अत्यधिक ठंड, शीतलहर एवं घने कोहरे के कारण दृश्यता कम होने से जनपद के मैदानी क्षेत्रों में अध्ययनरत् छात्र-छात्राओं के जान-माल के खतरे की सम्भावना है।
उक्त के क्रम में छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के मद्देनजर दिनांक 19.01.2024 (शुक्रवार) को जनपद के मैदानी क्षेत्रों (हल्द्वानी, लालकुआँ, कालाढूंगी व रामनगर) के समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों (कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं) एवं समस्त आंगनवाड़ी केन्द्रों में 01 दिवसीय अवकाश घोषित किया जाता है।
अपर जिला मजिस्ट्रेट पी.आर. चौहान ने बताया कि, भारत मौसम विभाग, देहरादून द्वारा मौसम पूर्वानुमान के अनुसार राज्य के मैदानी भागों में 19 जनवरी (शुक्रवार) को शीतलहर एवं घने कोहरे की सम्भावना व्यक्त की गई है, साथ ही वर्तमान में जनपद के मैदानी क्षेत्रों (हल्द्वानी,लालकुऑ, कालाढूंगी व रामनगर) में शीत दिवस एवं कोहरे की स्थिति बनी हुई है।
जिसके फलस्वरूप अत्यधिक ठंड शीतलहर एवं घने कोहरे के कारण दृश्यता कम होने से जनपद के मैदानी अध्ययनरत् छात्र-छात्राओं के जान-माल के खतरे की सम्भावना है।
अपर जिला मजिस्ट्रेट चौहान ने छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के मद्देनजर 19 जनवरी (शुक्रवार) को जनपद के मैदानी क्षेत्रों हल्द्वानी,लालकुऑ, कालाढूंगी व रामनगर के समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों (कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं) एवं समस्त आंगनवाड़ी केन्द्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया जाता है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…















Subscribe Our channel