उत्तराखंड
रणधार-बधाणीताल से बक्सीर छेनागाड़ मोटर मार्ग डामरीकरण/अपग्रेडेशन का हुआ उद्घाटन…
लंबे समय से प्रतिक्षित रणधार-बधाणीताल से बक्सीर छेनागाड़ मोटर मार्ग डामरीकरण/अपग्रेडेशन का रुद्रप्रयाग विधायक श्री भरत सिंह चौधरी ने मंगलवार को उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्रवासियों को बधाई दी। साथ ही संबंधित निर्माण इकाई से गुणवत्तायुक्त निर्माण कार्य समय से पूर्ण करने के भी निर्देश दिए।
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत विकास खंड जखोली के रणधार-बधाणीताल से बक्सीर छेनागाड़ मोटर मार्ग डामरीकरण/अपग्रेडेशन की लंबे समय से क्षेत्रीय ग्रामीणों द्वारा मांग की जा रही थी। इसके लिए स्थानीय स्तर पर ग्रामीणों को आंदोलन के लिए भी बाध्य होना पड़ा था। लगभग 2377.07 लाख की लागत से 26.350 किमी उक्त मोटर मार्ग डामरीकरण/अपग्रेडेशन का कार्य अगस्त, 2025 तक पूर्ण करने का लक्ष्य है।
इस अवसर पर वासुदेव मंदिर समिति के पदाधिकारियों व उत्साहित ग्रामीणों द्वारा विधायक भरत सिंह चौधरी को चांदी का मुकुट पहनाकर उनका स्वागत व सम्मान किया किया।
उक्त आयोजित कार्यक्रम के अवसर पर रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी ने कहा कि सरकार विकास के प्रति संकल्पित है।
उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि क्षेत्रीय ग्रामीणों की जनभावनाओं के दृष्टिगत उक्त कार्य के लिए धनावंटित किया गया। इससे निश्चित रूप से स्थानीय ग्रामीण लाभान्वित होंगे। उन्होंने क्षेत्रीय जनता को बधाई देते हुए आश्वस्त किया कि उक्त कार्य गुणवत्ता के साथ निर्धारित समयानुसार पूर्ण कर लिया जाएगा। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष भाजपा महावीर सिंह पंवार, नरेंद्र सिंह रौथाण, धूम सिंह राणा, अनिल सेमवाल, संपूर्णानंद सेमवाल, दीपा धीरवान, सरवीर मेंगवाल, कुलेंद्र राणा सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…















Subscribe Our channel