उत्तराखंड
घटना: बस स्टेशन मे खड़ी बसों पर लगी आग, हड़कंप…
ऋषिकेश। संयुक्त यात्रा बस टर्मिनल की पार्किंग में रिपेयरिंग के लिए खड़ें तीन वाहनों में अचानक से आग लग गई। सूचना पाकर दमकल विभाग की टीम ने आग पर किसी तरह काबू पाया। हालांकि आग लगने से किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।
कोतवाली पुलिस के अनुसार सोमवार की शाम वेल्डिंग की दुकान के पास खड़े एक ट्रक, एंबुलेंस और लोडर वाहन में अचानक आग लग गई। आग लगने से आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। सूचना प्राप्त होते ही दमकल विभाग के दो वाहनों ने घटनास्थल पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
हालांकि तब तक तीनों वाहन पूरी तरह से जल चुके थे। सुरक्षा के मद्देनज़र बिजली विभाग से पास से गुजर रही विद्यतु लाइन को बंद कराया गया। पुलिस ने आग लगने का कारण एक डेंटिंग पेंटिंग की दुकान में शॉर्ट सर्किट को बताया है। गनीमत रही कि आग लगने से किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…















Subscribe Our channel