उत्तराखंड
Big Breaking: टिहरी स्टील के मालिक के घर और ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी…
टिहरीः उत्तराखंड में आज आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई चल रही है। टिहरी स्टील और सरिया के नाम से उद्योग संचालित करने वाले मशहूर इंडस्ट्रियलिस्ट रामबाबू के घर इनकम टैक्स विभाग ने अचानक छापा मारा है। आज ( बुधवार) सुबह 8 बजे शुरू हुई छापेमारी की कार्रवाई अब भी जारी है। बताया जा रहा है कि गोयल परिवार के ऋषिकेश स्थित आवास, ढालवाला मुनिकीरेती स्थित कार्यालय और रुड़की के भगवानपुर स्थित फैक्ट्री और कार्यालय में आयकर विभाग की टीम ने ये कार्रवाई की। टीम ने छापेमारी की कार्रवाई शुरू होते ही परिजनों के मोबाइल बंद करा दिए गए हैं।
मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक बुधवार सुबह देहरादून रोड स्थित रामबाबू के बेटे हिमांशु गोयल के घर अचानक इनकम टैक्स विभाग की टीम गाड़ियां आकर रुकीं। जिसके बाद इनकम टैक्स के अधिकारियों ने अपना परिचय देते हुए घर के अंदर दाखिल हुए। इसके साथ ही इनकम टैक्स विभाग की टीम ने सभी परिजनों के मोबाइल भी स्विच ऑफ करवा दिए हैं। किसी को भी बिना इजाजत घर से बाहर जाने की मनाही है। बताया जा रहा है कि इनकम टैक्स विभाग ने प्रॉपर्टी और अन्य इनकम से संबंधित कई दस्तावेज खंगालने शुरू कर दिए हैं। घर पर रखे कंप्यूटर के हार्ड डिस्क भी इनकम टैक्स के अधिकारियों ने कब्जे में ले लिया है। छापेमारी की कार्रवाई जारी है। वहीं राजधानी में पैसेफिक ग्रुप में जहां इनकम टेक्स की रेड जारी है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…















Subscribe Our channel