उत्तराखंड
Tokyo Olympics: ओलंपिक का सबसे बड़ा धमाका, इतिहास रच सेमिफाइनल में पहुंची भारतीय टीम…
डेस्क न्यूजः टोक्यों में चल रहे ओलंपिक में आज भारतीय टीमों ने बड़ा धमाका किया है। शानदार पारी खलते हुए महिला और पुरुष हॉकी टीम ने इतिहास रच दिया है। देश में जश्न का माहौल है। एक दिन पहले भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने 49 साल बाद ओलिंपिक के सेमीफाइनल में प्रवेश किया था और अब रानी रामपाल की अगुआई में महिला टीम ने टोक्यो ओलिंपिक 2020 के अंतिम-4 में जगह बनाकर इतिहास रच दिया है।
मनप्रीत सिंह की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया से हार के बाद तोक्यो ओलिंपिक में शानदार वापसी की है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए मुकाबले में भारतीय महिला टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 1-0 से शिकस्त दे दी है। महिला हॉकी टीम की जीत इसलिए भी खास है क्योंकि महिला टीम पहली बार ओलिंपिक के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। भारत ने क्वार्टर फाइनल में 3 बार की ओलिंपिक चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को 1-0 से हरा दिया। भारत की गुरजीत कौर 22वें मिनट में गोल दाग टीम को 1-0 की लीड दिलाई। उन्होंने डायरेक्ट फ्लिक से गोल किया। इसके बाद भारतीय टीम ने शानदार डिफेंस का परिचय दिया।
एक समय हॉकी में भारत की तूती बोलती थी। भारतीय हॉकी टीम ने रेकॉर्ड 11 मेडल ओलिंपिक में जीते हैं। इसमें 8 गोल्ड, एक सिल्वर और दो ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं। ऐसा करने वाली दुनिया की इकलौती हॉकी टीम है। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने लंबे समय बाद ओलिंपिक के सेमीफाइनल में जगह बनाई है। भारतीय पुरुष और महिला हॉकी टीम पिछले कुछ वर्षों से इंटरनैशनल स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। ऐसे में करोड़ों भारतवासी अब टीम से गोल्ड जीतने की उम्मीद लगा रहे हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…















Subscribe Our channel