उत्तराखंड
अपणी सरकार ई-पोर्टल को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलना सम्मान की बात, सीएम ने की सराहना
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सचिव सूचना प्रौद्योगिकी शैलेश बगोली एवं निदेशक सूचना प्रौद्योगिकी विकास एजेंसी नीतिका खंडेलवाल ने भेंट की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को मध्य प्रदेश इंदौर में आयोजित ई-गवर्नेंस कॉन्फ्रेंस में अपणी सरकार पोर्टल को ई-गवर्नेंस अवार्ड के रूप में प्रदान किए गए रजत पदक और ट्राफी मुख्यमंत्री को भेंट की। इस अवार्ड में आइटीडीए को एक ट्रॉफी और पांच लाख रुपये का चेक मिला है।

सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सचिव सूचना प्रौद्योगिकी शैलेश बगोली एवं निदेशक सूचना प्रौद्योगिकी विकास एजेंसी नीतिका खंडेलवाल ने भेंट की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को मध्य प्रदेश, इंदौर में आयोजित ई-गवर्नेंस कॉन्फ्रेंस में अपणी सरकार पोर्टल को ई-गवर्नेंस अवार्ड के रूप में प्रदान किए गए रजत पदक और ट्राफी मुख्यमंत्री को भेंट की। इस अवार्ड में आइटीडीए को एक ट्रॉफी और पांच लाख रुपये का चेक मिला है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों के आम नागरिकों को जन केंद्रीय सेवाएं प्रदान करने के लिए इस पोर्टल को बनाया गया था। वर्तमान में इसके जरिये 575 नागरिक केंद्रित सेवाएं प्रदान की जा रही हैं। इनमें समय पर सेवा प्रदान करना, आवेदन स्थिति की निगरानी, डीजीलॉकर के साथ एकीकृत प्रमाण पत्र की सुविधाएं, व्यक्ति नागरिक डैशबोर्ड सुविधाएं आदि शामिल हैं।
उन्होंने कहा कि इन्हीं विशिष्टताओं के कारण पोर्टल को नागरिक केंद्रित सेवाओं में उभरती हुए प्रौद्योगिकी के रूप में राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है। यह पुरस्कार ई-गवर्नेंस के क्षेत्र में की जा रही पहल को गति प्रदान करने में सहायक साबित होगा। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, अपर सचिव आशीष श्रीवास्तव, अपर निदेशक गिरीश गुणवंत व संयुक्त निदेशक राम स्वरूप उनियाल आदि उपस्थित थे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…

Subscribe Our channel