उत्तराखंड
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन परिवार संग पहुंचे केदारनाथ धाम, बाबा केदार के किए दर्शन, लिया आशीर्वाद
रुद्रप्रयाग: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शुक्रवार सुबह अपने परिवार के साथ पवित्र तीर्थस्थल केदारनाथ धाम पहुंचे। मुख्यमंत्री सोरेन का हेलीकॉप्टर सुबह ठीक 8 बजकर 5 मिनट पर केदारनाथ हेलीपैड पर उतरा।
मुख्यमंत्री अपने पूरे परिवार के साथ बाबा केदारनाथ के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुँचे थे।मंदिर परिसर में पहुँचकर उन्होंने परिवार संग विधिवत पूजा-अर्चना संपन्न की। इस दौरान उन्होंने देश की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की और बाबा केदार से आशीर्वाद लिया।
केदारनाथ पहुँचने के बाद मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर और आस-पास की घाटी में फैले हिमालयी सौंदर्य का भरपूर आनंद लिया। हिमाच्छादित पर्वतों से घिरे इस तीर्थस्थल की दिव्यता और भव्यता ने मुख्यमंत्री और उनके परिवार को अभिभूत कर दिया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…
परिस्थितियों से वीरान बचपन को मिली नई उड़ान, सड़क से स्कूल तक पहुँची दो बेटियाँ
















Subscribe Our channel