उत्तराखंड
Job Update: उत्तराखंड के इस विभाग में निकलने वाली है बंपर भर्ती, युवा हो जाए तैयार…
Job Update: उत्तराखंड के युवाओं के लिए काम की खबर है। बताया जा रहा है कि शिक्षा विभाग जल्द ही सीआरसी और बीआरसी की नियुक्ति करने वाला है। जिससे 1000 युवाओं को रोजगार मिलेगा। इसके लिए प्रस्ताव शिक्षा विभाग की तरफ से भेज दिया गया है, जिसको मंजूरी मिलते ही युवाओं को सीआरसी और बीआरसी के तहत तैनाती मिल सकेगी।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार उत्तराखंड शिक्षा विभाग जल्द ही क्लस्टर रिसोर्स कोऑर्डिनेटर और ब्लॉक रिसोर्स कोऑर्डिनेटर के करीब एक हजार पदों पर नियुक्ति करने जा रहा है। बताया जा रहा है कि न्याय पंचायत और ब्लॉक स्तर पर इसके लिए तैनाती की जानी है।
रिपोर्ट की माने तो भारत सरकार की तरफ से इसके लिए पहले ही बजट भी स्वीकृत कर दिया गया है। हालांकि, इससे पूर्व शिक्षा विभाग के शिक्षक ही इन पदों पर जिम्मेदारी संभाल रहे थे, लेकिन इससे शिक्षण कार्य और मैनेजमेंट में कई तरह की दिक्कत आ रही थी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…















Subscribe Our channel