उत्तराखंड
JOBS: उत्तराखंड पुलिस भर्ती को लेकर शासन ने जारी किया आदेश, जानिए कितने पदों पर होगी भर्ती…
देहरादून: उत्तराखंड में बेरोजगार युवाओं के लिए खुशखबरी है। शासन ने उत्तराखंड पुलिस में आरक्षी संवर्ग के 1521 और उपनिरीक्षक के 197 पदों पर भर्ती के लिए अनुमति प्रदान कर दी है। जल्द ही अब इन पदों की विज्ञप्ति जारी कर दी जाएगी। आपको बता दें कि पुलिस विभाग की ओर से कांस्टेबल भर्ती के सितंबर महीने और दारोगाओं की सीधी भर्ती के लिए अधियाचन भेजा गया था।
आपको बता दें कि उत्तराखंड पुलिस में पुलिसकर्मियों के खाली पड़े पदों को भरा जाना है, लेकिन लंबे वक्त से भर्ती प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई है। अब जबकि हर विभाग में बंपर भर्तियां की जा रही हैं तो उम्मीद है कि उत्तराखंड पुलिस में खाली पड़े पदों को भी जल्द भरा जाएगा। जो युवा लंबे वक्त से पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे हैं वो अपनी तैयारी जारी रखें। मैदान पर दमखम दिखाने का वक्त आ गया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
















Subscribe Our channel
