उत्तराखंड
आखिर क्यों है ? जापान दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था?जानिए कुछ रोचक रहस्य जापान के बारे में …
ANURAG VYAS-जापान के बारे में कुछ अद्भुत जानकारीदुनिया के सबसे मेहनती लोगों का देश जापान एशिया महादीप का एक देश है जो 6800 द्वीपों से मिलकर बना है। जापानी लोग हमेशा कुछ नया ओर अलग करने के लिए दुनिया मे विख्यात हैं।यह लोग बहुत मेहनती होतें है।जापानी लोग समय के बहुत पाबंद होतें हैं।जापान में प्राकर्तिक आपदाएं बहुत आती है यहाँ पर औसतन दिन में चार बार भूकंप आते हैं।अमेरिका ने जापान के सहर हिरोशिमा ओर नागासाकी पे परमाणु बम गिराया था जिससे लाखों लोगों की जान गई थी इन सब के बावजूद जापान आज एक मजबूत राष्ट्र के रूप में दुनिया के सामने हैं।आइए जानते हैं कुछ जापान के बारे में रोचक एवम महत्वपूर्ण जानकारी ।
1
भारत का क्षेत्रफल जापान से 18 गुना ज्यादा है जबकि आबादी 10 गुना ज्यादा। जापान के 13% हिस्से में खेती होती है जबकि भारत के 47% पर। जापान में प्रतिशत के हिसाब से सबसे ज्यादा बुढ़े रहते हैं जबकि भारत में 14 से 25 साल के युवा सबसे ज्यादा रहते हैं। इतना होने के बावजूद भी जापान दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था है, जबकि भारत 6th।
2
जापान के लोग सबसे ज्यादा पढ़े-लिखे लोग हैं। यहां साक्षरता दर 100% है। यहां अखबारों और न्यूज चैनलों में भारत की तरह दुर्घटना, राजनिती, वाद-विवाद, फिल्मी मसालों आदि पर खबरें नही छपती। यहां पर अखबारों में आधुनिक जानकारी और आवश्यक खबरें ही छपती हैं।
3
जापान में 10 साल की उम्र होने तक बच्चों को कोई परीक्षा नहीं देनी पड़ती।
4
हमारे देश के महान संत स्वामी रामतीर्थ एक बार जापान गये। वे रेल में यात्रा कर रहे थे कि एक दिन ऐसा हुआ कि उन्हें खाने को फल न मिले और उन दिनों फल ही उनका भोजन था। गाड़ी एक स्टेशन पर ठहरी तो वहाँ भी उन्होंने फलों की खोज की पर वे पा न सके। उनके मुँह से निकलाः “जापान में शायद अच्छे फल नही मिलते।” एक जापानी युवक प्लेटफार्म पर खड़ा था। वह अपनी पत्नी को रेल में बैठाने आया था, उसने यह शब्द सुन लिए। सुनते ही वह अपनी बात बीच में ही छोड़कर भागा और कहीं दूर से एक टोकरी ताजे फल लाया। वे फल उसने स्वामी रामतीर्थ को भेंट करते हुए कहे, “लीजिए, आपके ताजे फलों की ज़रूरत थी।” स्वामी जी ने समझा यह कोई फल बेचने वाला है और उनके दाम पूछे पर उसने दाम लेने से इनकार कर दिया। बहुत आग्रह करने पर उसने कहा, “आप इनका मूल्य देना ही चाहते हैं तो वह यह है कि आप अपने देश में जाकर किसी से यह न कहिएगा कि जापान में अच्छे फल नहीं मिलते।” इस गौरव की उँचाई का अनुमान आप दूसरी घटना सुनकर ही पुरी तरह लगा सकेंगे। एक दूसरे देश का निवासी एक युवक जापान में शिक्षा लेने आया। एक दिन वह सरकारी पुस्तकालय से कोई पुस्तक पढ़ने को लाया। इस पुस्तक में कुछ दुर्लभ चित्र थे। ये चित्र इस युवक ने पुस्तक नें से निकाल लिए और पुस्तक वापस कर आया। किसी जापानी विद्यार्थी ने यह देख लिया और पुस्तकालय को उसकी सुचना दे दी। पुलिस ने तलाशी लेकर वे चित्र उस विद्यार्थी के कमरे से बरामद किए और उस विद्यार्थी को जापान से निकाल दिया गया। मामला यहीं तक रहता, तो कोई बात न थी। अपराधी को दंड मिलना ही चाहिए पर मामला यहीं तक नहीं रूका और उस पुस्तकालय के बाहर बोर्ड पर लिख दिया गया कि उस देश का कोई निवासी इस पुस्तकालय में प्रवेश नही कर सकता।
5
जापान में छात्र और अध्यापक एक साथ मिल
कर क्लासरूम की साफ सफाई करते हैं।
6
जापान के लोगों की औसत आयु दुनिया में सबसे ज्यादा है – 82 साल । इस देश में 100 साल से ज्यादा उम्र के 50,000 लोग रहते हैं।
7
Vending मशीन वह मशीन होती है जिसमें सिक्का डालने से कोई चीज आदि निकल आती है जेसे कि noodles, अंडे, केले आदि। जब आप जापान में होंगे तो इन मशीनों को हर जगह पाएँगे। यह हर सड़क पर होती हैं
8
जापान में 11 मार्च 2011 को आया भूकंप अब तक का सबसे ज्ञात तेज भूकंप है। जापान में हर साल लगभग 1500 भूकंप आते हैं, यानि कि हर दिन चार।
उसके बावजूद भी जापान अन्य देशों से बहुत आगे है।
9
जापानियों के पास सोरी बोलने के 10 से ज्यादा तरीके है जिनमे गोमिनासाई, मोसियकन्हि देसु, सीमासेन आदि ज्यादा प्रचलित हैं।
10
जापान में हत्या-दर यूरोप के देश एंडोरा के बाद सबसे कम है। यहां पर केवल 2,00,000 लाख लोगों के पीछे एक की हत्या होती है।
11
जापान दुनिया का इकलौता देश है जिस पर परमाणु बमों का हमला हुआ है। जैसा कि आप जानते ही होंगे कि अमरीका ने 6 और 9 अगस्त 1945 में हिरोशिमा और नागासाकी पर परमाणु फेंके थे। इन बमों को ‘little-boy’ और ‘Fat-man’ नाम दिया गया था।
उसके बावजूद जापान बहुत तेजी से आगे बढ़ा।
12
जापानी समय के बहुत पाबंद हैं। जो समय किसी को मिलने का दे दिया तो उससे पहले ही पहुंच जाते हैं ।यहां तो ट्रेनें भी ज्यादा से ज्यादा 18 सेकंड लेट होती हैं।एक बार एक ट्रेन समय से 20 सेकंड पहले स्टेशन से चल दी तो कंपनी के मालिक ने सार्वजनिक माफी मांगी थी।
13
जापान में जो किताबें प्रकाशित होती हैं उनमें से 20% Comic books होती हैं।
14
किसी भी गिफ्ट की रैपिंग को फाड़ना जापान में असभ्य माना जाता है। यानि कि अगर आप जापान में खुद को मिले गिफ्ट को देखना चाहते हैं, तो उसकी पैकिंग को बड़े आराम से खोलिएगा।
15
यहां साफ सफाई का बेहद ध्यान रखा जाता है। यह इसी बात से पता चलता है कि कुत्ता पालने वाला प्रत्येक जापानी नागरिक उसे घुमाते समय अपने साथ एक विशेष बैग रखता है, जिसमें वह उसका मल एकत्रित कर लेता है।अगर कुत्ता मूत्र विसर्जन भी करता है तो उस स्थान पर पानी डाल देते है जिससे वहां बद्धभु न आये।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
पीएम मोदी ने राज्य सरकार को तीन वर्ष के सफल कार्यकाल पर दी बधाई
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने विभागों को बजट प्रावधान के अनुरूप राजस्व बढ़ाने के निर्देश दिए
मुख्यमंत्री ने की वन एवं ऊर्जा विभाग की गेम चेंजर योजनाओं की समीक्षा
चंबा-डोबरा चांठी मोटर मार्ग पर कार खाई में गिरने से दो शिक्षकों समेत तीन लोगों की मौत
मुख्यमंत्री धामी ने उत्तरांचल प्रेस क्लब द्वारा आयोजित इंटर क्रिकेट टूर्नामेंट में क्रिकेट खेलकर शुभारंभ किया

You must be logged in to post a comment Login