उत्तराखंड
मौसम का ताजा हाल: उत्तराखंड के इन इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट…
मौसम का ताजा हाल: उत्तराखंड में अगले कुछ दिन मौसम के लिहाज से बेहद संवेदनशील माने रहे हैं। जिस कारण कुछ दिनों तक गढ़वाल व कुमाऊं मंडल में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड के जिलों में बहुत भारी बारिश और कहीं-कहीं अत्यंत भारी बारिश होने की संभावनाएं जताई गई हैं। जिसके लिए विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है।
बारिश के लिए अगले दो दिन शुक्रवार व शनिवार को कुमाऊं मंडल के लिए रेड अलर्ट और गढ़वाल मंडल के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। उत्तराखंड में शुक्रवार और शनिवार को आकाश से बिजली चमकने और गर्जन होने का भी रेड अलर्ट जारी किया गया है।
रविवार को उत्तराखंड के बागेश्वर, नैनीताल व चंपावत में भारी बारिश का यलो अलर्ट व सोमवार को नैनीताल व चंपावत में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। रविवार व सोमवार को प्रदेश के अन्य जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…
परिस्थितियों से वीरान बचपन को मिली नई उड़ान, सड़क से स्कूल तक पहुँची दो बेटियाँ
















Subscribe Our channel