उत्तराखंड
Lockdown Case: लॉकडाउन के उल्लंघन में भाजपा विधायक समेत 100 लोगों पर केस दर्ज।
Lockdown Case: उत्तराखंड के भाजपा को अपने आवास पर राशन वितरण के लिए लोगों को बुलाना महंगा पड़ गया है।
इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन किया गया। पुलिस ने समेत 100 लोगों पर लॉकडाउन के उल्लंघन का केस दर्ज किया है।
इससे पूर्व पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तिलकराज बेहड़ पर भी सोशल डिस्टेंसिंग के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज हो चुका है। जानकारी के अनुसार बीते रविवार की सुबह विधायक राजकुमार ठुकराल अपने आवास पर राशन किट वितरित कर रहे थे।
राशन मिलने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में महिलाएं उनके आवास पर पहुंच गईं।
इस दौरान महिलाओं ने सोशल डिस्टेंसिग की जमकर धज्जियां उड़ाईं थीं। कई महिलाओं ने राशन किट नहीं मिलने पर हंगामा कर दिया था। सूचना के बाद मौके पर पहुंची, पुलिस ने महिलाओं को शांत कराकर वापस घरों को भेजा था।
इस मामले को पुलिस ने गंभीरता से लिया। कोतवाल केसी भट्ट ने बताया कि एसआई जयप्रकाश ने विधायक राजकुमार ठुकराल समेत 100 अन्य लोगों पर लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर केस दर्ज कराया है। राशन वितरण के दौरान लॉक डाउन का उल्लंघन हुआ था।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
















Subscribe Our channel
