उत्तराखंड
लखनऊ सुपर जायंट्स ने IPL 2025 से पहले की कप्तान की घोषणा, ऋषभ पंत को बनाया लीडर…
डियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की नीलामी में रिकॉर्ड रकम के साथ ऋषभ पंत को टीम में शामिल करने वाली फ्रेंचाइजी लखनऊ सुपरजायंट्स (एलएसजी) सोमवार को भारत के इस स्टार विकेटकीपर को अपना कप्तान बना दिया है।
एलएसजी ने पंत को 27 करोड़ में खरीदा था। पंत आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स का नेतृत्व कर चुके हैं। इससे पहले भारतीय बल्लेबाज लोकेश राहुल ने 2022 में अस्तित्व में आयी इस फ्रेंचाइजी का तीन सत्र तक नेतृत्व किया था। फ्रेंचाइजी ने हालांकि उन्हें रिटेन नहीं किया।
लखनऊ की यह टीम 2024 सत्र में सातवें स्थान पर रही थी। टीम ने निकोलस पूरन, रवि बिश्नोई, मयंक यादव, आयुष बडोनी और मोहसिन खान को रिटेन किया था जबकि नीलामी में डेविड मिलर, मिशेल मार्श और एडेन मार्करम के अलावा भारतीय तेज गेंदबाज आकाश दीप और आवेश खान के लिए सफल बोली लगायी थी। नीलामी के बाद पूरन, मार्श, मार्करम और मिलर को भी कप्तानी का संभावित उम्मीदवार माने जा रहे थे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…















Subscribe Our channel