उत्तराखंड
महंत नरेंद्र गिरी केस: सीबीआई आनंद गिरि को लेकर आ रही है हरिद्वार, उससे पहले आश्रम में हुई चोरी…
हरिद्वार: महंत नरेंद्र गिरी मामले में बड़ी अपडेट आ रही है। सीबीआई आनंद गिरि को उनके हरिद्वार के श्यामपुर स्थित आश्रम ला रही है। वहीं उनके सील हो चुके आश्रम में चोरी की घटना सामने आई है। मामले में पुलिस ने चोर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है पुलिस की मानें तो आरोपी युवक के पास पानी की मोटर और जूसर बरामद हुआ है। वहीं, हाई प्रोफाइल मामले से जुड़े आश्रम में चोरी होने से पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और मुस्तैदी पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
बता दें कि बीते 22 सितंबर को हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण ने आश्रम को सील कर दिया था। तब से आश्रम में कोई नहीं रहता है, लेकिन चोरों ने इस आश्रम को खंगाल दिया। हालांकि, चोर सामान समेत पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। वहीं, आश्रम में चोरी के मामले पर हरिद्वार पुलिस कुछ भी कहने से बच रही है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, आए दिन इस इलाके में चोरी की घटनाएं होती रहती हैं। ऐसे में बंद पड़े आश्रम में चोरी होना कोई नई बात नहीं है। ऐसे में पुलिस की मुस्तैदी और कार्यशैली पर कई सवाल उठ रहे हैं।
अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि ने बीती 20 सितंबर को प्रयागराज स्थित बाघम्बरी पीठ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। महंत नरेंद्र गिरि ने आत्महत्या से पहले सुसाइड नोट भी लिखा था। इस सुसाइड नोट के आधार पर महंत नरेंद्र गिरि के चेले आनंद गिरि, मंदिर के पुजारी आद्या प्रसाद और आद्या प्रसाद के पुत्र संदीप प्रसाद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Keuntungan Menggunakan Slot QRIS Solusi Transaksi Cepat dan Praktis untuk Pemain Indonesia
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…















Subscribe Our channel