उत्तराखंड
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर बेटियों को सांकेतिक अधिकारी बनाकर दिया सम्मान
देहरादून। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस दून में खास तरीके से मनाया गया। शहर के विभिन्न स्कूल-कॉलेजों में पढऩे वाली 40 छात्राओं को मेयर, नगर आयुत्त समेत विभिन्न विभागों में एक दिन का सांकेतिक कार्यभार सौंपा गया। मेयर, नगर आयुत्त आदि के साथ ही कर्मचारियों ने बालिकाओं को पूरा सम्मान देते हुए उनके आदेशों का पालन किया। मेयर सुनील उनियाल गामा और नगर आयुत्त विनय शंकर पांडेय ने नजीर पेश करते हुए दिव्यांशी को न केवल अपने-अपने पद का सांकेतिक चार्ज दिया, बल्कि मार्गदर्शक की भूमिका निभाते हुए एक दिन की सांकेतिक मेयर और नगर आयुत्त दिव्यांशी का मार्गदर्शन भी किया।
महिला दिवस से पूर्व विभिन्न विद्यालयों की छात्राओं को जिला प्रशासन द्वारा लोगों को केन्द्र एवं राज्य सरकार की नीतियों व कार्यक्रमों का जिला प्रशासन व विभिन्न विभागों द्वारा किये जाने वाले क्रियान्वयन की जानकारियां प्रदान करने तथा प्रशासन के अनुभव प्रदान करने के लिए विभागीय कार्यालयों में कार्यालयाध्यक्ष के रूप में कार्यभार ग्रहण करवाया गया।

जिलाधिकारी डा. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने अपने समकक्ष के लिए एम.के.पी पीजी कालेज की बी.काम की छात्रा कु. शगुन कटारिया को शुभकामना देते हुए प्रशासनिक पदों के उत्तरदायित्वों के बारे में जानकारी दी।
कु. पायल डीएवी पीजी कालेज ने अपर जिलाधिकारी (वि/रा), कु. हिमानी राणा मुख्य चिकित्साधिकारी, नितिका कन्नौजिया मुख्य विकास अधिकारी, रोमा अग्रवाल ने मुख्य शिक्षा अधिकारी, स्वातिका काम्बोज जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक, नमिता नौटियाल ने जिला प्राबेशन अधिकारी, शीतल मनवाल ने पर्यटन अधिकारी, अंकिता जगूड़ी ने अधिशासी अभियन्ता जल संस्थान, स्वर्णिम सजवाण ने अधिशासी अभियन्ता विद्युत के अलावा कई अन्य छात्राओं को शासकीय कार्य संपादन की जानकारी कार्यालयाध्यक्षों द्वारा दी गयी।
विभिन्न कार्यालयों की प्रशासनिक गतिविधियों से अवगत होने के उपरान्त अधिकारी नामित बालिकाओं द्वारा जिलाधिकारी, अपर जिलाधिकारी वि/रा बीर सिंह बुदियाल, नगर मजिस्टे्रट अनुराधा पाल तथा अन्य सम्बन्धित अधिकारियों के साथ लंच के दौरान अपने अनुभव तथा फीडबैक साझा किये।
बहरहाल, अब देखना यह है कि महिला दिवस पर महिलाओं व बालिकाओं को विशेष सम्मान दिए जाने के बाद आने वाले समय में शासन-प्रशासन महिला सुरक्षा के प्रति किस तरह की भूमिका निभाता है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…















Subscribe Our channel