उत्तराखंड
ऋषिकेश में सिरफिरे ने लड़की का कत्ल कर खुद की नसें काटी
UT-सिरफिरे आशिक ने चाकू और पेपर कटिंग ब्लेड से ताबड़तोड़ वार कर प्रेमिका की हत्या कर दी। खुद भी चाकू से अपना गला और कलाई काट डाली। उसे एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया है। पुलिस हत्या की वजह प्रेम प्रसंग में किसी बात को लेकर उपजा विवाद मान रही है। पुलिस ने बताया कि गली नंबर 2 बनखंडी में ठेकेदार सुखराम यादव का घर है। बुधवार सुबह छह बजे सुखराम श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की शाखा में गए थे। उनकी पत्नी कौलपति भी सुबह की सैर पर निकल गईं। घर पर 26 वर्षीय बेटी कल्याणी अकेली थी। सुबह करीब साढ़े छह बजे उनकी बेटी का परिचित युवक घर आया और कमरे में सो रही कल्याणी को आवाज देकर बाहर बुला लिया। इस पर कल्याणी कमरे से बाहर आई तो उनके बीच किसी बात को लेकर नोक झोंक हो गई।
तभी युवक ने चाकू और पेपर कटिंग ब्लेड से उस पर हमला कर दिया। शोर सुनकर ऊपर कमरे में रहने वाले किरायेदार रवि ने नीचे झांका तो एक युवक को कल्याणी पर चाकू से हमला करते देख वह सहम गए। फिर रवि ऊपर से डंडा लेकर हमलावर को धमकाते हुए नीचे पहुंचे, तभी हमलावर लहुलूहान हालत में कल्याणी को घसीटते हुए कमरे के बाहर बने लोहे के चैनल वाले बरामदे में ले गया और इसे बंद कर दिया। युवक ने कल्याणी के गले और शरीर पर चाकू और पेपर कटिंग ब्लेड से कई वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया और खुद भी अपना गला और कलाई काट डाली।
पुलिस ने निकाला बाहर
सूचना पर पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोबाल पुलिस, क्षेत्राधिकारी वीरेंद्र सिंह रावत पुलिस बल के साथ मौक पहुंचे और बरामदे की जाली काटकर अंदर से बंद चैनल की कुंडी खोलकर खून से लथपथ युवक और युवती को बाहर निकाला। तब तक युवती की मौत हो चुकी थी, जबकि युवक की धड़कनें चलने
पर उसे एम्स में भर्ती कराया गया।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…















Subscribe Our channel