उत्तराखंड
उत्तराखंड की मनीषा रावत ने पास की यूजीसी नेट परीक्षा, क्षेत्र का नाम किया रोशन
बेरीनाग: अगर मन में कुछ अलग करने का जुनून और आत्मविश्वास अडिग हो तो आपको अपने लक्ष्य हासिल करने से कोई नहीं रोक सकता ऐसा ही कुछ कर दिखाया है उत्तराखंड के बेरीनाग विकासखंड के उडियारी गांव निवासी मनीषा रावत ने। मनीषा रावत ने योगा विषय से यूजीसी नेट परीक्षा पास कर जिले का नाम रोशन किया है। मनीषा की इस उपलब्धि पर क्षेत्र वासियों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। बता दें कि कि यूजीसी नेट दिसंबर 2023 रिजल्ट जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर दिए गए स्टेप्स से रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
मनीषा ने हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की शिक्षा जीआईसी कांडे किरौली से प्राप्त की है। स्नातक की शिक्षा एसएसजे कैम्पस अल्मोडा से पूरी की। इसके बाद परास्नातक की डिग्री देव संस्कृति विश्वविद्यालय हरिद्वार से पास की है। मनीषा ने अपनी सफलता का श्रेय मात-पिता व गुरुजनों को दिया है। बेटी ने अपने परिवार का नाम रौशन किया है इस सफलता से सम्पूर्ण परिवार में खुशी की लहर है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…















Subscribe Our channel