उत्तराखंड
ब्रेकिंग: उत्तराखंड में सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक खुलेंगे बाजार…
देहरादून: उत्तराखंड से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर यह है कि सरकार ने व्यापारियों की मांग को देखते हुए कोरोना कर्फ्यू के दौरान 9, 11 और 14 जून को सभी दुकानें सुबह आठ बजे से शाम पांच तक खोलने की अनुमति दे दी है, जबकि शनिवार और रविवार को कोरोना कर्फ्यू लागू रहेगा।
यह भी पढ़िए- Corona Update: उत्तराखंड में कोरोना से आज 2717 मरीजों ने जीती जंग, नए केस आए 546…
उत्तराखंड में पिछले कुछ दिनों से कोरोना का ग्राफ तेजी से गिर रहा है। नये मामले कम आने के साथ ही एक्टिव केसों की संख्या भी बड़ी तेजी से घट रही है। बावजूद इसके सरकार ने उत्तराखंड में कोरोना कर्फ्यू एक हफ्ते के लिए बढ़ा दिया है। इस दौरान 9, 11 और 14 जून को कुछ विशेष दुकानों को खोलने की अनुमति दी थी, जिसको लेकर व्यापारियों ने विरोध जताया था।
व्यापारियों ने सभी दुकानें खोलने की मांग की थी।व्यापारियों के विरोध के बाद आखिरकार उत्तराखंड सरकार ने कोरोना कर्फ्यू की एसओपी (मानक संचालन प्रक्रिया) में बदलाव किया है, जिसके आदेश भी जारी कर दिए है। नए आदेश के मुताबिक अब कोरोना कर्फ्यू के दौरान सभी दुकानें सुबह आठ बजे से पांच बजे तक खुलेगी। हालांकि शनिवार और रविवार को पूरी तरह के मार्केट बंद रहेगी।
यह भी पढ़िए- उत्तराखंड: परिवहन विभाग ने नई एसओपी की जारी, इस तरह होगा यात्री वाहनों का संचालन..

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…















Subscribe Our channel