उत्तराखंड
चमत्कारः पौड़ी बस हादसे में 12 घंटे के बाद खाई से सुरक्षित निकली दो साल की मासूम, मृत मां से थी लिपटी…
‘जाको राखे साइयां मार सके ना कोई’ ये कहावत एक बार फिर सही साबित हुई। इसे चमत्कार ही कहेंगे। उत्तराखंड को झकझोर कर रख देने वाले जिस पौड़ी हादसे में 32 लोगों की मौत हो गई है। 18 घायल है तो वहीं इसी हादसे में एक दो साल की मासूम सुरक्षित मिली है। हादसे में बच्ची मां को खो चुकी है। मृत मां के सीने से लिपटी मासूम 12 घंटे के बाद गहरी खाई से निकाली जा सकी है। जिसे देखकर हर कोई हैरान है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार हरिद्वार से पौड़ी जा रही संदीप की बारात में उसके रिश्तेदार रसूलपुर कस्बे की गुड़िया देवी और उसकी दो साल की बेटी दिव्यांशी भी बस में सवार होकर गई थी। बताया जा रहा है कि जिस समय बीरोंखाल के सिमड़ी के पास बस दुर्घटनाग्रस्त हुई। उसमें समय 2 साल की दिव्यांशी अपनी मां की गोद में ही थी। इतनी गहरी खाई में बस गिरने के बाद भी गुड़िया देवी ने अपनी मासूम बेटी को अपने से अलग नहीं होने दिया।
मां की ममता ऐसी की वह अपनी बेटी को अंतिम समय में भी अपनी गोद में लिपटाए रही। हादसे में मां तो इस दुनिया को अलविदा कह गई है। लेकिन अपनी जान देकर बेटी को बचा गई है। करीब 11 घंटे दिव्यांशी अपनी मां की गोद में सुरक्षित रहकर नया जीवन पा गई। बताया कि हर कोई यह देखकर हैरान था कि बच्ची न केवल सही सलामत है और गोद से छिटककर भी कहीं और नहीं गिरी। वरना गोद से अलग होने पर भी उसके साथ कुछ हो सकता था।
बताया जा रहा है कि रेस्क्यू के बाद बच्ची को सही सलामत उसके घर पर पहुंचा दिया गया है, जहां वह कुछ भी नहीं समझ पा रही और बार-बार केवल मां को ही याद कर रही है। लेकिन उस मासूम को यह नहीं पता कि उसकी मां ने अपनी जान देकर उसकी जान बचाई है। गांव में कोहराम मचा हुआ है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
केदारनाथ धाम में बीपीसीएल अस्पताल का लोकार्पण, श्रद्धालुओं को मिलेंगी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं…
सीएम धामी बोले- अनुभवों से होगा बेहतर नीति निर्माण…
हिमाचल और उत्तराखंड आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में एक दूसरे के अनुभवों का लेंगे लाभ…
उत्तराखण्ड के समस्त नगर निकायों में बुधवार को भी जारी रहा स्वच्छता अभियान…
















Subscribe Our channel