नैनीताल
हादसा: गर्भवती महिला को अस्पताल ले जा रही थी एम्बुलेंस, बीच सफ़र में ब्रेक फ़ेल, पांच घायल…
हल्द्वानी। हैड़ाखान से गर्भवती महिला को हल्द्वानी सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी ले जा रही एम्बुलेंस अचानक से ब्रेक फ़ेल होने से अनियंत्रित हो गई। चालक की सूझबूझ से सवार पांच लोगों की जान बच गई।
हुआ यूं कि हैड़ाखान निवासी एक गर्भवती महिला को दर्द होने के बाद 108 एम्बुलेंस से हल्द्वानी सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया जा रहा था। मंगलवार की सुबह काठगोदाम के समीप अचानक से एम्बुलेंस के ब्रेक फ़ेल हो गए।
ऐसे में अपनी सूझबूझ का परिचय देते हुए चालक कमल नयालपहाड़ी की तरफ गाड़ी को साइड करते हुए टक्कर मार दी। जिससे एक झटके के साथ वाहन रुक गया। इस दौरान एंबुलेंस में मौजूद गर्भवती महिला को झटके के चलते चोट आ गई।
जबकि अन्य लोगों को भी चोटें आई हैं। जबकि चालक सीट व स्टेरिंग के बीच में फंस गया। जिससे उसके पैर में गंभीर चोट आई है। इस बीच पीछे से आ रहे बोलेरो वाहन ने गर्भवती महिला को समय पर अस्पताल पहुंचाया गया।
108 एंबुलेंस प्रभारी लोकेश जोशी ने बताया कि क्रेन की मदद से आगे की तरफ से पिचक गए एंबुलेंस को तोड़कर पायलट को बाहर निकाला गया। जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…
परिस्थितियों से वीरान बचपन को मिली नई उड़ान, सड़क से स्कूल तक पहुँची दो बेटियाँ
गणतंत्र दिवस समारोह: DM के चाक-चौबंद व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश…





















Subscribe Our channel



