नैनीताल
दुःखद: अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग में कोसी नदी में गिरा बोलेरो, तीन की मौत..
नैनीताल: सुयालबाड़ी में बड़ा सड़क हादसे हो गया है। यहां एक मैक्स कार नदी में गिर गई है। इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई है। कार सवार लोग बागेश्वर के कांडा गांव के रहने वाले थे।
बताया जा रहा है कि कांडा गांव के ये लोग हल्द्वानी में अपने रिश्तेदार की अंत्येष्टि करने आए थे। कांडा लौटते समय हल्द्वानी से करीब 50 किलोमीटर दूर सुयालबाड़ी में इनकी कार नदी में जा गिरी। सुयालबाड़ी से इनका घर करीब 70 किलोमीटर दूर था।
क्वारब पुलिस चौकी के एसआई दलीप सिंह बिष्ट ने बताया कि चालक मोहन सिंह नगरकोटी (45) पुत्र उत्तम सिंह निवासी कांडा बागेश्वर और धीरेन्द्र नगरकोटी (38) पुत्र राजेन्द्र नगरकोटी की डूबने से मौत हो गई।
प्रकाश सिंह नगरकोटी (50) लापता थे। जिनका शव शनिवार की सुबह नदी से करीब 50 मीटर दूर बरामद कर लिया गया।
तीनों लोग रानीबाग में एक परिचित के दाह संस्कार में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। शनिवार की सुबह पुलिस ने तीनों शवों को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए नैनीताल भेज दिया है।
इस दौरान नायब तहसीलदार शुभांगनी, पट्टी पटवारी गौरव रावत, क्वारब चौकी प्रभारी दलीप सिंह बिष्ट, जीवन नाथ गोस्वामी, राजेन्द्र नाथ गोस्वामी, एसडीआरएफ के एसआई राम सिंह, हेड कांस्टेबल लाल सिंह, दीप चंद्र सती, रोहित कांडपाल मौजूद रहे।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…




















Subscribe Our channel
