नैनीताल
SHOCKING! मछली मारना एक व्यक्ति को पड़ा भारी, धमाके के साथ कटे दोनों हाथ, सीना छलनी…
हल्द्वानी। नैनीताल से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां जमरानी में एक व्यक्ति को मछली मारना इतना भारी पड़ गया कि वह अब अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा है। जी हां मछली मारने गए एक व्यक्ति के हाथ में ही बड़ा धमाका हो गया। तेज धमाके के साथ बम फटने से व्यक्ति के दोनों हाथ उड़ गए और सीना भी छलनी हो गया। गंभीर रूप से घायल होने पर उसे एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।
मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक काठगोदाम गंगानहर निवासी रहमत अली (55) दोपहर रेता बजरी ढोने के लिए जमरानी गया था। उसने दोस्तों के साथ जमरानी से मछली मारने की योजना बनाई। रहमत ने शीशी में बारूद, गंधक, पोटाश भरने के बाद रस्सी में आग लगा दी। बम बनने के बाद शीशी उसके हाथ में धमाके के साथ फट गई। विस्फोट में रहमत के दोनों हाथ उड़ गए। सीना छलनी हो गया। चेहरे पर भी शीशी और कंकरीट से चोट लग गई। जिसे आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका उपचार चल रहा है। वहीं पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घायल के ठीक होने के बाद बयान दर्ज किए जांएगे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…




















Subscribe Our channel