नैनीताल
दुःखद: स्कूटी सवार दो छात्राओं को कार ने रौंदा, एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर…
रामनगर- रामनगर काशीपुर मार्ग में रविवार शाम एक कार ने एक स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। स्कूटी में सवार दो छात्राओं में से एक की मौत हो गई जबकि दूसरी गंभीर रूप से घायल हो गई है । घटना के बाद चालक कार सहित फरार हो गया। घटना की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
पीरूमदारा चौकी पुलिस के मुताबिक रामनगर बंबघेर निवासी दिया पाठक पुत्री रघुवर दत्त पाठक अपनी सहेली वंशिता गर्ग निवासी कोसी रोड रामनगर के साथ स्कूटी से काशीपुर से रामनगर को आ रही थी। हलदुवा के समीप ध्यानी फार्म के पास ही उनकी स्कूटी को रामनगर की ओर से आ रही तेज गति से एक कार ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दिया की मौके पर ही मौत हो गई जबकि वंशिका गंभीर घायल हो गई।
मृतका मदर्स ग्लोरी पब्लिक स्कूल में कक्षा नौ की छात्रा थी। बताया जा रहा है कि स्कूटी दिया चला रही थी और वंशिका पीछे बैठी थी। वंशिका को उपचार के लिए काशीपुर भेजा गया है। फरार कार चालक की तलाश की जा रही है।
लोगों के कहना है कि कार और स्कूटी की भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी की मौके पर ही दीया की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि पीछे बैठी वंशिका गंभीर रूप से घायल हो गई। जानकारी मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंचकर दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने दिया को मृत घोषित कर दिया।
घटना की खबर जैसे ही परिजनों को लगी तो सभी अस्पताल पहुंचे और परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। वहीं पुलिस ने टक्कर मारने वाली कार को ट्रेस कर लिया है बताया जा रहा है ऑल्टो कार ने स्कूटी को टक्कर मारी थी। पुलिस का कहना है कि जल्द वाहन को पकड़ लिया जाएगा।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…




















Subscribe Our channel

