नैनीताल
BIG BREAKING: नदी की लहरों में ओझल हुए दो युवक, जवान बेटों की मौत से मचा कोहराम…
नैनीतालः उत्तराखंड के रामनगर से दर्दनाक खबर सामने आ रही है। यहां गुरूवार को दोस्तों संग घूमने निकले दो युवक कोसी नदी में नहाने के दौरान डूब गए। घटना बेतालघाट व कोटाबाग ब्लॉक की सीमा पर ओखलढूंगा क्षेत्र में हुई है। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक शव बरामद कर लिया गया है। दूसरे युवक का शव घटनास्थल से पांच किमी दूर नदी के बीचो-बीच फंसा हुआ है जिसे निकालने के लिए रेस्क्यू शुरू किया गया है। परिजनों को भी सूचना भेज दी गई है। जवान बेटों की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया है।
बताया जा रहा है कि पीरुमदारा, रामनगर से करीब आठ युवा अलग अलग बाइकों में सवार हो बेतालघाट तथा कोटाबाग ब्लॉक की सीमा पर ओखलढुंगा क्षेत्र में पहुंचे। इस दौरान सभी युवक कोसी किनारे बैठ कुछ खाने लगे कि तभी महेद्र नेगी (18) पुत्र अमर सिंह नेगी व सुमित कुमार(19) निवासी पिरुमदारा, रामनगर कोसी नदी में नहाने उतर गए। इस बीच नहाने के दौरान दोनो युवक नदी की गहराई में समा गए। साथ आए दो युवाओं ने उन्हें बचाने के लिए कोसी नदी में छंलाग भी लगाई पर वे भी डूबते युवको को नहीं बचा सके। दोनों के डूबने से चीख पुकार मच गई। आसपास के ग्रामीणों को सूचना दी गई।
समीपवर्ती गांवों के लोगों ने ग्रामीणों ने नदी से एक युवक का शव बाहर निकाला। दूसरे युवक का कुछ पता नहीं चल सका खोजबीन के बाद घटनास्थल से करीब पांच किमी दूर कूणाखेत गांव के समीप से दूसरा शव भी बरामद किया गया। कोसी नदी का बहाव तेज होने से अभी भी शव नदी के बीचोंबीच फंसा हुआ है। जिसे निकालने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं मृतकों के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है। जवान बेटों की मौत से कोहराम मच गया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…




















Subscribe Our channel

