नैनीताल
Uttarakhand News: दर्दनाक सड़क हादसे में 29 वर्षीय सेना के जवान की मौत, परिजनों में मचा कोहराम…
उत्तराखंड में तेज रफ्तार का कहर थम नहीं रहा है। हल्द्वानी से बड़े हादसे की खबर आ रही है। यहां दो बाइकों की जबरदस्त भिड़ंत में एक आइटीबीपी के जवान की दर्दनाक मौत हो गई है। जवान बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वहीं पूरी बटालियन में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार पिथौरागढ़ निवासी हरीश बिष्ट उम्र लगभग-29 वर्षीय छुट्टी लेकर हल्द्वानी आया था। वह जो कि6 वीं वाहिनी ITBP लोहाघाट में तैनात था। बताया जा रहा है कि जवान सुबह तड़के अपनी बाइक से मुखानी चौराहे से कालाढूंगी रोड की तरफ जा रहा था। इस दौरान अचानक एक गली से निकले मोटरसाइकिल सवार ने जवान की मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, हादसे में जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे विवेकानंद अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया है।
बताया जा रहा है कि मामले में जवान के बड़े भाई ने मुखानी थाने में तहरीर दी। पुलिस ने मामले में पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया गया है। वहीं जवान की मौत से उसके परिवार में कोहराम मच गया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…




















Subscribe Our channel

