नैनीताल
Uttarakhand News: पीने का पानी होने जा रहा मंहगा, अब ऐसे आएगा पानी का बिल, जानें नए रेट…
उत्तराखंड में अब आम जन पर एक बार फिर महंगाई की मार पड़ने जा रही है। बताया जा रहा है कि अब पीने के पानी के लिए ज्यादा पैसे देने पड़ेंगे। हल्द्वानी में जल संस्थान ने घरेलू कनेक्शन में 9 से 11 प्रतिशत, जबकि व्यावसायिक कनेक्शन में 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। जिससे अब आपका बिल बढ़कर आएगा। बताया जा रहा है कि इसी माह से ये नई दरें लागू हो गई है। इसी के अनुसार जुलाई माह में बिल में बढ़कर आएंगे।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार हर साल पेयजल बिलों के वार्षिक टैरिफ चार्ज में बढ़ोतरी की जाती है, जिसके तहत इस बार भी टैरिफ रिचार्ज में वृद्धि की गई है। साथ ही पानी के बिलों में भी टैरिफ चार्ज बढ़ाए गए हैं। जिससे अब हजारों लोगों को मंहगाई का झटका लगा है। बताया जा रहा है कि घरेलू बिलों का न्यूनतम 3 महीने का बिल अब ₹1096 रुपए हो गया हैं जो अब तक ₹1033 था। वहीं व्यावसायिक पानी का बिल ₹6399 से बढ़कर ₹7348 हो गया है।
वहीं पेयजल के नए कनेक्शन पर भी 15% की वृद्धि हुई है। घरेलू कनेक्शन के लिए अब ₹15650 चुकाने पड़ेंगे। जबकि व्यवसायिक कनेक्शन के लिए अब ₹16450 देने होंगे। बता दें कि पहले घरेलू कनेक्शन के लिए ₹14825 चुकाने पड़ते थे। और व्यवसायिक कनेक्शन के लिए पहले ₹15625 चुकाने पड़ते थे। जिसमें अब भारी बढ़ोतरी हुई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…




















Subscribe Our channel

