नैनीताल
Uttarakhand News: कैंची धाम के 59वें स्थापना दिवस पर उमड़ा आस्था का सैलाब, सीएम धामी ने की ये बड़ी घोषणा…
उत्तराखंड के नैनाताल जिले में स्थित बाबा नीम करौली कैंची धाम का आज स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा है । इस दौरान जहां भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। कुछ ही घंटों में ही करीब दो लाख श्रद्धालुओं ने मंदिर दर्शन किए तो वहीं मेले को शांतिपूर्ण संपन्न कराने में जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, मंदिर ट्रस्ट समेत तमाम भक्त जुटे पड़े हैं। वहीं इस मौके पर सीएम धामी ने दो बड़ी घोषणाएं की हैं।
मिली जानकारी के अनुसार किस्मत बदलने वाले बाबा नीम करौली महाराज के कैंची धाम के स्थापना दिवस पर भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह करीब सवा पांच बजे मंदिर गेट खुलते ही मंदिर के भीतर बाबा के अनुयायियों का ताता लग गया। बाबा को भोग लगाने के बाद प्रसाद वितरित शुरू किया गया। देर रात से ही मंदिर परिसर से बाहर श्रद्धालुओं की आमद शुरू हो गई थी। कड़ी धूप में दोपहर तक भारी संख्या में श्रद्धालुओं का पहुँचना जारी रहा।
वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्री कैंची धाम के स्थापना दिवस के सुअवसर पर नैनीताल स्थित तहसील कोश्या कुटोली का नाम श्री कैंची धाम पर करने की घोषणा की है। उन्होंने श्री कैंची धाम में आने वाले श्रद्धालुओं की सुगम यात्रा के लिए भवाली सैनिटोरियम से रातीघाट तथा नैनी बैंड बाईपास सड़क के निर्माण में तीव्रता लाने के निर्देश दिए हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…




















Subscribe Our channel

