नैनीताल
Uttarakhand News: IAS दीपक रावत ने अचानक RTO दफ्तर में की छापेमारी, इसे किया सील, मचा हड़कंप…
Uttarakhand News: हल्द्वानी से बड़ी खबर आ रही है। यहां आज कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने अचानक आरटीओ दफ्तर में छापा मारा। कुमाऊं कमिश्नर की छापेमारी से जहां आरटीओ में हड़कंप मच गया। वहीं बताया जा रहा है कि आरटीओ के औचक निरीक्षण ने जहां कई सारी अनियमितताएं मिलीं तो वहीं मौके से दलाल फरार हो गए। इस दौरान एक को गिरफ्तार करने की भी सूचना है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत को औचक निरीक्षण में दफ्तर में कई सारी अनियमितताएं मिली हैं। आरटीओ कार्यालय के बाहर दुकानों में भी छापेमारी की। कमिश्नर की छापेमारी देख मौके से आरटीओ के बाहर बैठने वाले दलाल फरार हो गए। इस दौरान संभागीय परिवहन अधिकारी के मौजूद न होने पर नाराजगी जताते हुए आरटीओ का स्पष्टीकरण मांगा है। इसके अलावा आरटीओ के बाहर बिना लाइसेंस के चल रहा एक कॉमन सर्विस सेंटर व अनियमितताएं पाए जाने पर सील किया गया है।
वहीं बताया जा रहा है कि इस दौरान आरटीओ दफ्तर के बाहर शराब की बोतलें (विभिन्न ब्रांड के 29 निप्स)और गंदगी देखकर नाराजगी जाहिर की। शराब पाए जाने पर आबकारी विभाग ने धारा 21/60 का अंतर्गत कार्यवाही की गई व एक को गिरफ्तार किया गया। इसके साथ ही कमिश्नर ने अधिकारियों को अपनी कार्यप्रणाली पर सुधार लाने और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने सहित परिसर में लंबे समय से खड़ी गाड़ियों की समय से नीलामी करने के निर्देश दिए है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
केदारनाथ धाम में बीपीसीएल अस्पताल का लोकार्पण, श्रद्धालुओं को मिलेंगी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं…
सीएम धामी बोले- अनुभवों से होगा बेहतर नीति निर्माण…





















Subscribe Our channel