नैनीताल
Big Breaking: उत्तराखंड की इस सीट पर बच्चे से वोट डलवाने का वीडियो वायरल, मुकदमा दर्ज…

हल्द्वानीः उत्तराखंड में विधानसभा की 70 सीटों के लिए रिजल्ट का इंतजार हो रहा है। नैनीताल जिले की 6 विधानसभाओं की 1008 EVM थ्री लेयर सिक्योरिटी में हल्द्वानी में बनाए गए स्ट्रांग रूम में रखी गई हैं। तो वहीं हल्द्वानी विधानसभा सीट पर बच्चे के वोट डालने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिससे राजनीति में घमासान मच गया है। तो वहीं शासन हरकत में आ गया है। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार यह वीडियो हल्द्वानी विधानसभा सीट का बताया जा रहा है। वीडियो में एक छोटा बच्चा मतदान केंद्र के अंदर ईवीएम में वोट डालता नजर आ रहा है। एक व्यक्ति के कहने पर बच्चा वोट ईवीएम मशीन का बटन दबा रहा है। ऐसे में सहायक रिटर्निंग ऑफिसर-59 हल्द्वानी कमल जोशी ने सोशल मीडिया में ईवीएम के साथ फोटो वायरल करने वाले अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
इस शिकायत में कहा गया है कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के माध्यम से संज्ञान में आया है कि हल्द्वानी के किसी मतदेय स्थल से ऐसा किया गया है, इसलिए अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। फिलहाल, पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि उत्तराखंड टूडे वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
खटीमा एकलव्य आवासीय विद्यालय के विस्तार एवं सुविधाओं के लिए केंद्र सरकार देगी 10 करोड़ रुपये…
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…





















Subscribe Our channel


