नैनीताल
Video: उत्तराखंड में उफान पर नदी-नाले, लहरों में बहने लगी जलती हुई चिता, तीन शव बहे; देखें…
नैनीताल: उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश से नदी नाले उफान पर है। इस बीच नैनीताल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें दाह संस्कार के दौरान एक जलती हुई चिता गौला नदी में बह गई। बताया जा रहा है कि नदी में जलती चिता का साथ ही तीन शव बह गए है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार रविवार को पहाड़ाें पर जोरादार बारिश हुई। भारी बारिश के कारण गौला नदी का जलस्तर 15 हजार क्यूसेक पार कर गया। इस दौरान रानीबाग के चित्रशिला घाट पर लोग शवों को जला रहे थे, तभी जल स्तर बढऩे से तीन शव बह गए। इसमें एक जलती चिता भी बह गई है। घटना का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
गौरतलब है कि पहाड़ों पर बरसात से नदी का जलस्तर लगातार बढ़-घट रहा है। जिस कारण नदी के आसपास रहने वाले लोगों के लिए अलर्ट जारी कर दिया गया है। लोगों से नदी के आसपास और वहां नहाने न जाने की अपील की जा रही है।
Video: उत्तराखंड में उफान पर नदी-नाले, लहरों में बहने लगी जलती हुई चिता, तीन शव बहे; देखें…

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…





















Subscribe Our channel

