उत्तराखंड
Achievement: नेशनल लेवल खेल प्रतियोगिताओं की मेजबानी अब होगी उत्तराखंड से, कैसे, पढ़िए…
हरिद्वारः उत्तराखंड राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी करने वाला है। इसके लिए तैयारियां तेज हो गई है। खास सुविधाओं से लबरेज स्पोर्टस स्टेडियम को 37 करोड़ की लागत से तैयार किया गया है। स्टेडियम को सजाने संवारने का काम शुरू हो गया है। हॉकी का स्टेडियम लगभग तैयार हो चुका, जबकि कुश्ती का इंडोर स्टेडियम का काम भी जल्द पूरा हो जाएगा।
बता दें कि राष्ट्रीय खेल 2022 में प्रस्तावित हैं। केंद्र सरकार की ओर से 38 वें राष्ट्रीय खेल कराने की जिम्मेदारी उत्तराखंड को दी गई है।देहरादून, रुद्रपुर, हल्द्वानी के साथ ही हरिद्वार का भी नेशनल खेलों के लिए चयन किया गया है। रोशनाबाद स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में हॉकी, कुश्ती और घुड़सवारी के लिए मैदान तैयार किए जा रहे हैं। हॉकी स्टेडियम में दो हजार दर्शक एक साथ बैठकर मैच देख सकेंगे। इसके लिए दर्शक दीर्घा बनाई जा रही है। हॉकी मैदान के लिए अलावा खिलाड़ियों के लिए प्रैक्टिस मैदान भी अलग से तैयार किया जा रहा है।
स्पोर्ट्स स्टेडियम के पीछे 15 एकड़ जमीन पर 17 करोड़ रुपये के बजट से राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम बनाया जा रहा है। यहीं पर कुश्ती के लिए 20 करोड़ से इंडोर स्टेडियम बनाया जा रहा है। घुड़सवारी खेलों के लिए अभी कोई बजट जारी नहीं किया गया है। राष्ट्रीय स्तर के मानक के हिसाब ही नेशनल स्तर के खेल मैदान सुविधाओं से सुसज्जित किए जा रहे हैं। आपको बता दें कि पिछले साल कोरोना के कारण राष्टीय खेल नहीं हो पाए थे। पिछले साल 36 वें राष्ट्रीय खेल गोवा में प्रस्तावित था। इस साल 37 वें राष्ट्रीय खेल छत्तीसगढ़ में होने हैं। लेकिन कोरोना के हालातों के मद्देनजर ही इनका आगाज होगा। ये टूर्नामेंट कब होगा इसकी जानकारी नहीं दी गई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…















Subscribe Our channel